अरविंद केजरीवाल को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जवाब, कहा- पीएम मोदी ही करेंगे हमारा नेतृत्व
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और विपक्ष अपनी हार को सामने देखकर बौखला रहा है। वह सिर्फ देश को भ्रमित करना चाह रहे हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 11 मई 2024
5204
0
...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और विपक्ष अपनी हार को सामने देखकर बौखला रहा है। वह सिर्फ देश को भ्रमित करना चाह रहे हैं। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ पीएम मोदी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। पीएम मोदी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब पीएम मोदी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है कि पीएम मोदी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी देश को नये शिखर पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष खुश न हों, कोई मुगालता ना पाले। पीएम मोदी हमारे नेता हैं और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आया नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मजबूत बनायेगा तो मोदी ही।

पीएम मोदी अमित शाह के लिए मांग रहे वोट

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की उम्र का हवाला देते हुए कहा था कि वह 2025 में 75 साल के हो जाएंगे। पीएम मोदी ने खुद भाजपा के अंदर नियम बनाया है कि 75 साल के बाद भाजपा के अंदर नेता रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में वह रिटायरमेंट लेकर अमित शाह को पीएम बना देंगे। वह अबकी बार अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी की 'अनिवार्यता' खत्म, हिंदी होगी तीसरी भाषा
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही राजनीति तेज थी. अब सरकार ने फैसला लिया है कि क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा, लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है.
7 views • 19 minutes ago
Richa Gupta
डीयू में दाखिलों का आगाज, कुलपति ने लॉन्च किया नया एडमिशन पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिलों का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए नया एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
16 views • 1 hour ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
15 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी फ्रांस रवाना
भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई।
16 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
25 views • 19 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
42 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
121 views • 21 hours ago
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
41 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल संघर्ष से बढ़ी कच्चे तेल और गैस की टेंशन, कीमतों में आ सकती है उछाल
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंतित है। होर्मुज जलसंधि बंद होने की स्थिति में भारत पश्चिम अफ्रीका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से तेल लेने की योजना बना रहा है।
45 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
बम होने की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
31 views • 22 hours ago
...