हिमाचल बोर्ड ने रद्द किया 12वीं के English का पेपर, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक होने की आशंका के चलते राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। दरअसल, चंबा जिले के चौवारी में स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने गलती से 10वीं कक्षा की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा सात मार्च को थी, जबकि 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा आठ मार्च को थी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 08 मार्च 2025
153
0
...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक होने की आशंका के चलते राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। दरअसल, चंबा जिले के चौवारी में स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने गलती से 10वीं कक्षा की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा सात मार्च को थी, जबकि 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा आठ मार्च को थी।

समय से पहले खुला पेपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सात मार्च को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर को निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने इस मामले की तुरंत जांच की और सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू की गई नई निगरानी प्रणाली ‘एग्जाम मित्र ऐप’ से वीडियो साक्ष्य का उपयोग कर दावे को सत्यापित किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने शुक्रवार को बताया कि संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

परीक्षा रद्द करने का आदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम, 1993 (जुलाई 2017 तक संशोधित) की धारा 2-1-2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्य भर में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक, पुनर्परीक्षा की नई तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड के आधिकारिक संचार के माध्यम से जानकारी लेते रहें।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
असदुद्दीन ओवैसी ने बोला पाकिस्तान पर हमला, कहा- साइबर अटैक होना चाहिए
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर सभी के मन में गुस्सा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है।
17 views • 2 hours ago
Richa Gupta
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा 12 दिन के रिमांड पर, NIA ने कोर्ट दीं ये दलीलें
मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।
29 views • 19 hours ago
Durgesh Vishwakarma
'आयुष्मान वय वंदना' योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी - सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आयुष्मान वय वंदना योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आप यहां बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखिए... ये हमारे माता-पिता समान है।
34 views • 21 hours ago
Durgesh Vishwakarma
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाकर सही किया - संजय सिंह
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और कदम उठाते हुए भारत सरकार ने देश में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर सहित कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है।
26 views • 21 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों के फोन में होना चाहिए ये ऐप, मिलेगा हर समस्या का समाधान
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और संगठित बनाने के उद्देश्य से श्री अमरनाथ जी यात्रा​ ऐप को लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारियां एक ही जगह से ले सकते हैं।
52 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में है 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां, भाजपा सांसद का दावा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए भारत में पाकिस्तानी आतंकवाद के एक नए रूप को उजागर करने की बात कही है। उनके अनुसार, लगभग 5 लाख से अधिक पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं, लेकिन इन्हें आज तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।
37 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
यूपी की राजनीति में बड़े राजा और छोटे राजा की एंट्री
प्रतापगढ़ के कुंडा में भदरी रियासत है। इस रियासत के राजकुमार हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया। राजा भैया ने अब अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनके दोनों बेटे भी अब राजनीति में आ गए हैं।
89 views • 2025-04-28
Durgesh Vishwakarma
देश चुप नहीं बैठेगा, पाकिस्तान ने ISIS की तरह काम किया - असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, चाहें कोई भी सरकार हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर आप किस 'दीन' की बात कर रहे हैं।
82 views • 2025-04-28
Sanjay Purohit
जम्मू-कश्मीर के पांच हाइड्रो प्रोजेक्ट ही पाकिस्तान का गला सूखाने के लिए काफी
भारत ने सिंधु जल संधि (IWT) को फिलहाल रोक दिया है। अब वह जम्मू और कश्मीर में कुछ खास पनबिजली परियोजनाओं को तेजी से पूरा करना चाहता है। अगर IWT की मंजूरी प्रक्रिया को छोड़ दिया जाए, तो इन परियोजनाओं पर तेजी से काम हो सकता है
24 views • 2025-04-28
Sanjay Purohit
भारत के डर से पाकिस्तानी सेना में मची 'भगदड़'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के संभावित एक्शन से डरे पाकिस्तान की सेना में अंदरूनी कलह और बाहरी हमलों ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। जनरल मुनीर के सामने पाक फौज को एकजुट रखने का संकट पैदा हो गया है।
91 views • 2025-04-28
...