


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के बस चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण शहर की कुछ सड़कों पर लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन बंद हो गया है।ये हड़ताल शहर के बागसेवनिया डिपो में विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुई, जहां चालकों और परिचालकों ने बीसीएलएल और बस ऑपरेटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यात्री हो रहे परेशान
इस हड़ताल से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्री सोमवार सुबह खासा परेशान होते दिखे। क्योंकि, शहर की कुछ सड़कों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है।
12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित
वेतन और ग्रेजुएटी फंड पीएफ न मिलने पर बस चालकों और परिचालकों ने ये हड़ताल शुरु की है। हड़ताल के चलते राजधानी भोपाल के 12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
हड़ताल के कारण
वेतन और जीएफ न मिलने से चालक और परिचालकों में नाराजगी है, जिसके विरोध स्वरूप चालकों ने हड़ताल शुरु की है। बस चालकों का कहना है कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तबतक वो हड़ताल पर ही रहेंगे।