भारत ब्रिक्स करेंसी का समर्थन नहीं करेगा
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स करेंसी को लेकर भारत के रुख को साफ-साफ जाहिर किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत ब्रिक्स करेंसी के किसी भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करता है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 09 फरवरी 2025
154
0
...

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स करेंसी को लेकर भारत के रुख कोसाफ-साफ जाहिर किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत ब्रिक्स करेंसी के किसी भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करता है। पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का चीन जैसी अर्थव्यवस्था के साथ कोई साझा करेंसी अपनाने का इरादा नहीं है। उनके अनुसार, ब्रिक्स करेंसी पर विचार करना ही असंभव है।

भारत की रणनीति: सोच-समझकर बढ़ते कदम

भारत का यह रुख उसकी व्यापक आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। एक तरफ भारत अमेरिका के साथ अपने मजबूत आर्थिक संबंधों को बनाए रख रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्रिक्स में शामिल देशों के साथ भी संतुलन साध रहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पहले कहा था कि "अमेरिकी डॉलर को बदलने से भारत को कोई बड़ा फायदा नहीं दिखता," हालांकि उन्होंने रूस जैसे देशों के साथ लोकल करेंसी में व्यापारिक सेटलमेंट को समर्थन देने की बात कही थी।

ब्रिक्स में बढ़ रहा आसियान का प्रभाव

जनवरी 2025 में इंडोनेशिया को दसवें सदस्य के रूप में ब्रिक्स में शामिल किया गया, जबकि नाइजीरिया को साझेदार देश का दर्जा दिया गया। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के इस ब्लॉक में अब मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देश भी शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। यह ब्रिक्स में आसियान देशों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

ब्रिक्स करेंसी पर विभाजित रुख

जहां रूस और चीन ब्रिक्स करेंसी को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, वहीं भारत और ब्राजील इसके आर्थिक जोखिमों को लेकर सतर्क हैं। दोनों देशों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूरी बनाने के संभावित नतीजों की चिंता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था, "अगर ब्रिक्स देश नई करेंसी लॉन्च करते हैं या किसी वैकल्पिक करेंसी का समर्थन करते हैं, तो उन पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।"


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Business

See all →
Sanjay Purohit
दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनेंगे एलन मस्क
एलन मस्क की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ सकता है। मस्क अभी दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं और अगले साल ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसकी वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
134 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
बिड़ला को मिला दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का साथ
आदित्य बिड़ला ग्रुप के रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस को बड़ा बूस्ट मिला है। दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इसमें बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्लैकरॉक ग्रुप का हिस्सा ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (GIP) आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी में यह निवेश करेगी।
50 views • 2025-12-10
Sanjay Purohit
गोल्डन बटन मिलने के बाद YouTube क्रिएटर्स की कमाई और टैक्स क्या है?
आज YouTube सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि लाखों क्रिएटर्स के लिए कमाई और पहचान बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। लेकिन पैसे कमाना सिर्फ वीडियो अपलोड करने या Views पाने तक सीमित नहीं है। इसके लिए आपको YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना जरूरी है।
118 views • 2025-12-10
Sanjay Purohit
अनंत अंबानी को मिला ग्लोबल ह्यूमैनटेरीयन अवार्ड
अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए ग्लोबल ह्यूमैनटेरीयन अवार्ड से सम्मानित किया। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र और पहले एशियाई बने।
158 views • 2025-12-09
Sanjay Purohit
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर में बढ़ी : PMI
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में नवंबर में तेजी दर्ज की गई। नए व्यवसाय में तेजी और कीमतों में नरमी इसकी मुख्य वजह रही। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर के 58.9 से बढ़कर नवंबर में 59.8 पर पहुंच गया।
132 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
नही रही रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा , अपने पीछे छोड़ गई एक लाख करोड़ का कारोबार
रतन टाटा की स्टेपमदर सिमोन टाटा का निधन भारतीय बिजनेस जगत के लिए एक बड़े दुख की खबर है. लैक्मे को आइकॉनिक ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली सिमोन टाटा उद्योग जगत का बड़ा एक बड़ा नाम रही हैं.
92 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
RBI ने बैकों को दिया 1.5 लाख करोड़ का बूस्टर डोज
RBI ने बाजार में पैसा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सकता है. ब्याज दरों में कटौती और लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए भी आरबीआई ने बड़ी घोषणा की है.
87 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
RBI ने जारी की देश के तीन सबसे सुरक्षित बैंकों की लिस्ट
अक्सर लोग बैंक में पैसा जमा करके निश्चिंत हो जाते हैं कि उनकी बचत सुरक्षित है। लेकिन कई बार बैंक डूबने या बंद होने की खबरें लोगों को चिंता में डाल देती हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कहां सबसे सुरक्षित है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
145 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
सावधान हो जाए यह लोग, इनका PAN कार्ड 1 जनवरी से हो जाएगा बेकार
अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपको यह काम जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए। केंद्र सरकार ने आधार और पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है।
125 views • 2025-12-02
Sanjay Purohit
CRISIL ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7% किया
क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला पहली छमाही में अपेक्षा से ज्यादा आठ प्रतिशत वृद्धि के बाद लिया गया है।
99 views • 2025-11-30
...