


झारखंड के बोकारो में सोमवार सुबह-सुबह सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक बयान में कहा - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र के लुगु पहाड़ियों में आज सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवानों ने एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
सुबह साढ़े पांच बजे हुई मुठभेड़
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक इंसास राइफल एवं एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ जब्त की गई।