


LG के अभिभाषण पर जवाब देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि, जो भी वादे संकल्प पत्र में किये गए हैं। वो जबतक पूरे नहीं होते मैं और मेरी पूरी टीम चैन से नहीं बैठेंगी। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, 20 फरवरी को जब शपथ ग्रहण हुआ, उसकी दिन हम सचिवालय आए। एक-एक पल का उपयोग किया। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को पास किया। यमुना जी की आरती में गए, यमुना जी से कहा कि, हम अपना संकल्प पूरा करेंगे।
जनता ने आप का अहंकार तोड़ा - सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे अपने बयान में कहा कि, दूसरे दिन ही आतिशी जी अपने सभी साथी के साथ मेरे कमरे आ गयी। मुझ से पूछा कि 2500 कब दोगे। मैंने उनसे कहा कि, ये मेरा काम है, और इसे पूरा जरूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, जो लोग 10 साल सत्ता में रहे, कोई वादा पूरा नहीं किया आज हमसे सवाल करते हैं। रेखा ने कहा कि, जो आतिशी सीएम भी तब धरना करती थी। आज विपक्ष में हैं तब भी धरना ही करते हैं। ये कहते थे कि इस जन्म में कोई हरा नहीं सकता। जनता ने इनका अहंकार तोड़ दिया।
हमें जनता के दर्द का एहसास है - सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुखिया ने कहा कि, मोदी जी का दिल्ली के लिए जो स्वप्न है वो हम जरूर पूरा करेंगे। दिल्ली की जनता के दर्द का एहसास भी हमें हैं और उपचार भी हम करेंगे। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, केजरीवाल जी अपना शीश महल तो बना लिए लेकिन दिल्ली के लाखों लोग सड़क पर रहते हैं। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन आज दिल्ली में सबसे अधिक लोग खुले में शौच करते है। ये शर्मनाक है।