मुख्यमंत्री ने कहा- टालने के बजाए सीना ठोक कर फैसला देने से भारतीय प्रजातंत्र का मान दुनिया में बढ़ा
सीएम ने कहा कि जिस विषय को लेकर समाज में अलग-अलग प्रकार की धाराएं बहती थीं। ज्वलंत विषय को टालने की परंपरा थी। उसे टालने के बजाए सीना ठोक कर फैसला देना, उस फैसले को लागू करने से भारत के प्रजातंत्र का मान दुनिया में बढ़ा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 18 hours ago
78
0
...

इंदौर में डिजिटल दुनिया में वाणिज्यिक व मध्यस्ता कानूनों की जटिलता व नवाचार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ये आयोजन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय व प्रदेश राज्य अकादमी द्वारा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब समय बदला है। न्याय की देवी की आंखों की पट्टी खोलने का सौभाग्य सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त हुआ। न्याय की देवी खुली आंखों से न्याय कर सकती हैं। हमारे यहां तो न्याय की प्राचीन परंपरा है। इस संगोष्टी के लिए राजा विक्रमादित्य के प्रदेश को चुना गया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मध्य प्रदेश में भी न्याय परंपरा पुरातन है।

उन्होंने अयोध्या फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि जिस विषय को लेकर समाजमें अलग-अलग प्रकार की धाराएं बहती थीं। ज्वलंत विषय को टालने की परंपरा थी। उसे टालने के बजाए सीना ठोक कर फैसला देना और उस फैसले को लागू कराकर भारत के प्रजातंत्र का मान दुनिया में बढ़ाया गया। अयोध्या जैसा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने करके दिखाया। यह हम सबका सौभाग्य है।

उन्होंने कहा कि अब डिजिटल युग है। एआई जैसे माध्यम हैं, लेकिन न्याय की आत्मा वही है। वह बदलने वाली नहीं है। समानता, पारदर्शिता, विनम्रता व समय पर न्याय की प्राप्ति की दरकार हमेशा रहेगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 29वीं किस्त
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत आज महिलाओं को 29वीं किस्त का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 98.87 करोड़ रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और 460.40 करोड़ रुपये के नए निर्माण व विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
7 views • 4 minutes ago
Sanjay Purohit
CS की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन समिति
मध्यप्रदेश सरकार ने नशे के बढ़ते खतरे पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नई नार्को कोऑर्डिनेशन समिति गठित की गई है, जो नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण करेगी।
70 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में खुला बाबा महाकाल का तीसरा नेत्र
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
36 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री ने कहा- टालने के बजाए सीना ठोक कर फैसला देने से भारतीय प्रजातंत्र का मान दुनिया में बढ़ा
सीएम ने कहा कि जिस विषय को लेकर समाज में अलग-अलग प्रकार की धाराएं बहती थीं। ज्वलंत विषय को टालने की परंपरा थी। उसे टालने के बजाए सीना ठोक कर फैसला देना, उस फैसले को लागू करने से भारत के प्रजातंत्र का मान दुनिया में बढ़ा है।
78 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी, इस दिन से गिरेगा तापमान
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलना शुरु हो गया है। प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आनी शुरु हो गई है। ऐसे में भोपाल समेत प्रदेश के बड़े इलाके का तापमान गिरना शुरु हो गया है।
89 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
MP में छठ पूजा की तैयारी तेज, महापौर-विधायक ने घाटों का किया निरीक्षण
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से होने जा रही है। महापौर मालती राय और विधायक भगवान दास सवनानी ने अधिकारियों के साथ शहर के 6 प्रमुख घाटों का विस्तृत भ्रमण किया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
81 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
दीवाली 20 अक्टूबर को मनाए या 21 को! विद्वानों ने इस तिथि पर जताई सर्वसम्मति
दीपोत्सव पास आ चुका है। घर- बाजारों में इसके लिए खासी तैयारिया चल रहीं हैं। 5 दिन का दीपावली का पर्व इस बार 6 दिन का होगा। अमावस्या की तिथि दो दिन होने से यह स्थिति निर्मित हुई है। कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर, दोनों दिन है। ऐसे में दीवाली किस तिथि को मनाएं, इसपर खासी उहापोह चल रही है।
104 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- मंत्री तो आते और जाते रहते हैं मामा परमानेंट है
केंद्रीय कृषि मंत्री और MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के एक निजी कॉलेज में वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने खड़े होकर कृषि मंत्री का तालियों से स्वागत किया और मामा-मामा के नारे लगाए।
86 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट, इस तारीख को खाते में आएगे 29वी किस्त के 1500 रुपए
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट आया है। इस बार योजना की 29वीं किस्त जारी होगी। खुशखबरी ये है कि दिवाली के पांच दिवसीय पर्व पर इस बार लाड़ली बहनों के खाते में 1250 नहीं बल्कि बढ़ी हुई राशि 1500 रुपए भेजे जाएंगे।
111 views • 20 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में आतिशबाजी दुकानों के लिए कड़े नियम लागू, त्योहारों के मद्देनज़र सख्ती बढ़ी
भोपाल में त्योहारों के मौसम को देखते हुए आतिशबाजी दुकानों के लिए प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं। आतिशबाजी विक्रेताओं को विस्फोटक अधिनियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
76 views • 21 hours ago
...