मणिपुर सीएम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बोला हमला
मणिपुर के एन बीरेन सिंह ने रविवार सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिस पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- आपको घटनाक्रम समझने की जरूरत है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 फरवरी 2025
66
0
...

मणिपुर के एन बीरेन सिंह ने रविवार सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिस पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- आपको घटनाक्रम समझने की जरूरत है। कल कांग्रेस पार्टी मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी। मणिपुर के मुख्यमंत्री को एहसास हुआ कि उनके पास बहुमत नहीं है। इसलिए उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। यह उनकी मजबूरी थी।मणिपुर में डर का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे में देरी हुई है। एन बीरेन सिंह सिर्फ कठपुतली हैं, यह केंद्रीय गृह मंत्री की जिम्मेदारी है। केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए...पीएम मोदी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया? नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति से स्थिति नहीं बदलेगी। पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए।


सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर


बीरेन सोरेन रविवार को बीजेपी सांसद संबित पात्रा मणिपुर सरकार के मंत्री और विधायकों के साथ-साथ राज्यपाल से भी मुलाकात करने राजभवन गए थे। सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले ही बीरेन सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। गृह मंत्रालय की तरफ से सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।


क्या है इस्तीफा देने की वजह?


ऐसा माना जा रहा है कि मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने अपने नेतृत्व के खिलाफ राज्य बीजेपी में असंतोष को कम करने के लिए इस्तीफा दिया है। क्योंकि उनकी सरकार को कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव और शक्ति परीक्षण की संभावना भी है। सीएम बीरेन सोरेन ने रविवार यानी 9 फरवरी की शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी के समर्थन वापस लेने के बावजूद भाजपा के पास संख्या बल मौजूद है, उसके बाद भी ऐसी संभावना थी कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने वाले विधायक फ्लोर टेस्ट होने पर पार्टी व्हिप की अवहेलना कर देते। इसी संभावना को टालने के लिए मुख्यमंत्री ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद ही पद छोड़ने का फैसला लिया है।







ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
NPCI का नया फीचर, UPI से लिंक इन-एक्टिव मोबाइल नंबर करें अनलिंक
NPCI ने पुराने इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक्ड UPI ID को हटाने का नया फीचर शुरू किया है। 31 मार्च 2025 से यह नियम लागू होगा। बैंक और पेमेंट ऐप्स को डेटाबेस अपडेट करना होगा। रिसाइकल्ड नंबरों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
24 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अब नौ सेना को भी मिलेंगे राफेल, अप्रैल में 26 विमानों की होगी डील
भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर अप्रैल में अपेक्षित हैं। 22 राफेल एम विमान विमानवाहक पोतों के लिए लिहाज से बनेंगे। डिलीवरी 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।
20 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
इस्लाम से पहले संभल आया, विदेशी आक्रांताओं का न करें महिमामंडन- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का संभल पर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संभल के इस्लाम से पहले आने की बात कही। साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दे दी कि विदेशी आक्रांताओं को अपना न बताएं।
25 views • 2 hours ago
Richa Gupta
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 10 में से 9 नगर निगम में जीत हासिल की, कांग्रेस के हाथ खाली
हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है।
76 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा ने मेयर की 9 सीटें जीती, मानेसर में निर्दलीय मेयर
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है
23 views • 2 hours ago
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
96 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
काम कर गई पीएम नरेंद्र मोदी की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल के न्यूनतम स्तर पर
भारत दुनिया में एडिबल ऑयल यानी खाने के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने के तेल की खपत को 10% कम करने का आग्रह किया था। इसके बाद फरवरी में एडिबल ऑयल का आयात फरवरी में चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
84 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
घुसपैठ और फर्जी तरीके से भारत में रहने वाले विदेशियों पर एक्शन की तैयारी
लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल-2025 पेश किया गया। यह बिल विदेशी और इमिग्रेशन से संबंधित प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाए गए चार अधिनियमों को निरस्त करते हुए उनकी जगह लेगा। इसमें भारत में वायु, जमीनी या पानी के माध्यम से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी भारत में रहने वाले विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शक्ति देता है।
82 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई अच्छी खबर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के दम पर 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा।
1336 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं, हमारे लिए एक परिवार है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस को भारत और ‘ग्लोबल साउथ' के बीच एक सेतु करार दिया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश भर नहीं है, बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है। मोदी ने पोर्ट लुइस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “मॉरीशस ‘मिनी इंडिया' की तरह है।”
62 views • 9 hours ago
...