


मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं। वानखेड़े इससे पहले सतना में अपर कलेक्टर के पद पर थे। अब वह दतिया की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंगलवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
वर्तमान में दतिया जिले का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अक्षय कुमार तेम्रवाल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे अब पुनः अपने मूल पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिपं दतिया के रूप में कार्य करेंगे। गौरतलब है दतिया के पूर्व कलेक्टर संदीप कुमार माकिन 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे।
स्वप्निल वानखेड़े का कार्यकाल और पृष्ठभूमि
स्वप्निल वानखेड़े को इस जिम्मेदारी के मिलने से पहले, वे सतना जिले में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनके पास प्रशासनिक कायों का लंबा अनुभव है और यह उनके करियर में पहली बार कलेक्टर के पद पर नियुक्ति है। वे 2016 बैच के IAS अफसर हैं, जो सरकारी प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में दक्षता रखते हैं। स्वप्निल वानखेड़े का प्रशासनिक करियर राज्य के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब दतिया जिले के कलेक्टर के रूप में उनके कार्यभार संभालने के बाद, जिले की प्रगति की दिशा और तेज हो सकती है।