सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफी होता है। भगवान शिव भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं।


Richa Gupta
Created AT: 14 अप्रैल 2025
63
0

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफी होता है। भगवान शिव भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। माना जाता है कि जिंदगी की हर खुशी भगवान शिव दे सकते हैं। भगवान शिव का पूजन सोमवार के दिन विशेष रूप से फलदाई होता है। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं।
सोमवार के दिन करें ये 5 काम
- शिवजी को ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप बेहद प्रिय है। सोमवार को कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। इससे जो स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग का काले तिल, शहद, दही और घी व पंचामृत से अभिषेक करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना भी सोमवार को शुभ माना जाता है। शिवजी करुणा और दया के देवता हैं, इसलिए जब आप किसी की मदद करते हैं तो आप उन्हें विशेष रूप से प्रसन्न करते हैं।
- सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा के बाद शिवरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे सभी संकट दूर हो जाते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
- भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम