प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
21
0
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कुंज आश्रम में गूंजा जुबिन का भजन
महाराज जी के सानिध्य में जुबिन नौटियाल ने अत्यंत भावपूर्ण भजन "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा" गाया। उनकी मधुर आवाज सुनकर संत प्रेमानंद महाराज सहित आश्रम में मौजूद भक्त भाव-विभोर हो उठे। यह क्षण आश्रम के लिए यादगार और दिव्य वातावरण से भर गया।
गहन आध्यात्मिक चर्चा
भजन के बाद जुबिन नौटियाल और प्रेमानंद महाराज के बीच लंबे समय तक आध्यात्म और जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। जुबिन ने महाराज जी के सत्संग का लाभ लिया, संगीत और जीवन में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही महाराज जी ने उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम