राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मणिपुर दौरा: विकास परियोजनाओं की आधारशिला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11–12 दिसंबर को मणिपुर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 दिसंबर 2025
95
0
...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 और 12 दिसंबर को मणिपुर का दौरा करेंगी। इम्फाल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे ऐतिहासिक मापल कांगजेइबुंग में आयोजित पोलो प्रदर्शनी मैच का अवलोकन करेंगी। मणिपुर सरकार द्वारा 11 दिसंबर की शाम को इम्फाल के सिटी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में भी राष्ट्रपति मुर्मु शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी।


मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी


12 दिसंबर को राष्ट्रपति नुपी लाल स्मारक परिसर का दौरा कर मणिपुर की वीर महिला योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वे सेनापति जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जहां वे जिले के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी और उनका उद्घाटन करेंगी।


इम्फाल में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज़


मणिपुर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इम्फाल में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। बीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नुपी लाल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स तक लगभग 7 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है।


केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत


हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर केशमपत जंक्शन के पास राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बैनर भी लगाए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 दिसंबर को महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेमोरियल कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर को मणिपुर दौरे के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, क्योंकि विकसित भारत की अवधारणा को विकसित मणिपुर से और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि राज्य में अन्याय के खिलाफ खड़े होने की समृद्ध और गौरवशाली परंपराएं रही हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
इंडिगो संकट के बीच DGCA की सख्त कार्रवाई, 4 इंस्पेक्टर सस्पेंड
इंडिगो संकट के बीच DGCA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। यह कदम एयरलाइंस की सुरक्षा और निगरानी को लेकर उठाया गया।
87 views • 14 hours ago
Richa Gupta
संसद हमले की 24वीं बरसी: राज्यसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि
संसद पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी से पहले राज्यसभा में शहीदों को नमन किया गया। सदन ने वीरों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
99 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
कार्तिगई दीपम विवाद : संसद में तमिलनाडु सरकार पर बरसे सांसद अनुराग ठाकुर
तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुपरमकुंद्रम पहाड़ी स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम उत्सव को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार तेज़ हो रहा है। इसी मुद्दे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को संसद में तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा।
104 views • 15 hours ago
Richa Gupta
आंध्र प्रदेश बस हादसा: राष्ट्रपति व PM ने जताया दुख, राहत राशि घोषित
आंध्र प्रदेश बस हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। केंद्र सरकार ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान किया है।
91 views • 20 hours ago
Richa Gupta
नौसेना में शामिल होगा पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A-20
भारतीय नौसेना के बेड़े में पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट ‘DSC A-20’ शामिल होने जा रहा है। यह अंडरवॉटर ऑपरेशन और रेस्क्यू मिशन की क्षमता बढ़ाएगा।
77 views • 20 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया व ओमान यात्रा से मजबूत होंगे संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंध, व्यापार और रणनीतिक सहयोग और मजबूत होंगे।
88 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
आंध्रप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा... बस खाई में गिरी, 9 की मौत और कई घायल
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। लगभग सुबह 5:30 बजे, चित्तूर जिले के यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर मरेडुमिल्ली घाट क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा तुलसीपाकालु गांव के पास हुआ
37 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में अवैध खनन और टिंबर माफिया पर उठाए सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में बढ़ते तटीय क्षरण, बाढ़ और अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
84 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, कहा –‘हम उनके परिवार के साथ…’
दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र के परिवार के साथ-साथ फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
87 views • 23 hours ago
Richa Gupta
FutureSkills PRIME से 15.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों को मिला लाभ
FutureSkills PRIME कार्यक्रम के तहत 15.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने डिजिटल और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाया। युवाओं को स्किल अपग्रेड में मिली बड़ी मदद।
92 views • 2025-12-11
...