खेलो इंडिया यूथ गेम्स में MP का दबदबा, 11 पदक पर जमाया कब्जा, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 का अयोजन 4 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहे है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 08 मई 2025
52
0
...

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 का अयोजन 4 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में आयोजित हो रही है।मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने आज 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किया।अब तक मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक अर्जित किये है। मध्यप्रदेश मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया - मलखम्भ और शूटिंग खिलाड़ियों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर मध्यप्रदेश को सम्मान दिलाया है, पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई, आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें।


मलखम्भ के परिणाम


मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मलखम्भ में अपना शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रखते हुए आज 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक आपने नाम किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 में मलखम्भ में कुल 9 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। अब तक 7 स्वर्ण पदक के मुकाबले हुए जिसमे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं, अभी 2 स्वर्ण पदक के मुकाबले होना शेष हैं।


मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए, आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण और रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में रजत पदक सहित कुल 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया।


ऑल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने रजत पदक आपने नाम किया। मलखम्भ में ही ऑल राउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्वर्ण पदक जीता। मलखम्भ के पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग मुकाबले में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने कांस्य पदक जीता।


मलखम्भ के विस्तृत परिणाम


टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग - कल देर रात तक चले मुकाबले में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया और माहि राठौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग – इस प्रतियोगिता वर्ग में मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण और यतिन कोरी ने रजत पदक अपने नाम किये।


ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


पोल मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।


हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।


शूटिंग के परिणाम


शूटिंग के मुकाबलों में शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालक वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।


शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया|


शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


उल्लेखनीय है कि निम्नलिखित खेलो में मध्यप्रदेश के खिलाडी प्रतिभागिता कर रहें है:- 1. कुष्ती, 2. जूडो, 3. फेंसिंग, 4. हॉकी, 5. आर्चरी, 6. षूटिंग, 7. बास्केटबाल, 8. सेपकटकरा, 9. वेटलिफ्टिंग, 10. मलखंब, 11. कलरिपयाटटू, 12. योगासन, 13. गटका, 14. स्वीमिंग, 15. थांग-ता, 16 जिम्नासिटक,17 बॉक्सिंग और एथेलेटिक्स।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित-CM डॉ. मोहन यादव
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
12 views • 36 minutes ago
Ramakant Shukla
नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
10 views • 50 minutes ago
Ramakant Shukla
शाजापुर में भीषण हादसा, डंपर ने टक्कर मारी, गड्ढे में गिरी बस,3 की मौत
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे डंपर और यात्री बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई।हादसे में तीन लोगों की मौत होने के साथ 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहन की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है।
9 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
धनंजय सिंह बने जबलपुर संभागायुक्त, संकेत भोंडवे को नगरीय विकास आयुक्त का जिम्मा
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं, दिल्ली से लौटे संकेत एस भोंडवे को नगरीय प्रशासन और विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
9 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
MP के 13 सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश में 13 सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं
31 views • 1 hour ago
Richa Gupta
ग्वालियर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश, मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों से की चर्चा
ग्वालियर प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने शहर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सतर्क किया जा सके।
53 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में त्रिपुंड और तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
48 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक अपना दौरा बीच में रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना, कहा- यह निर्णायक समय है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय ग्वालियर-शिवपुरी दौरे को बीच में ही रद्द कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह निर्णायक समय है।
51 views • 20 hours ago
Richa Gupta
MP में कांग्रेस ने स्थगित की सभी रैलियां, आज 7 जिलों में था आयोजन
'कांग्रेस ने आज प्रदेश के 7 जिलों में 'संविधान बचाओ रैलियों' का आयोजन किया था, लेकिन वर्तमान हालातों के चलते फिलहाल इन रैलियों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है, जबकि पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी सीनियर नेताओं ने भी अपने दौरे निरस्त कर दिए हैं।
61 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच पुलिस की छुट्टियां रद्द
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सतर्क रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
66 views • 22 hours ago
...