बरसाना में आज लठ्ठमार होली, जानें कैसे हुई शुरुआत
पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली के दिन देशभर में लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिलता है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 08 मार्च 2025
220
0
...

पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली के दिन देशभर में लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन लोग मित्रों और परिवार के सदस्यों को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और पर्व को मनाते हैं। इस त्योहार को देश में कई तरह से मनाया जाता है। वहीं, ब्रज में इस उत्सव की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हो जाती है। भक्त राधा कृष्ण के रंग में रंग जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होली से पहले मथुरा में लड्डू मार होली, लट्ठमार होली और रंगभरी होली समेत कई तरह से पर्व को मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि लट्ठमार होली की शुरुआत कैसे हुई? अगर नहीं पता, तो आइए हम आपको बताएंगे इस परंपरा के बारे में विस्तार से।


लट्ठमार होली 2025 डेट और टाइम


हर साल लट्ठमार होली का पर्व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि तिथि पर मनाया जाता है। इस पर्व का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन की नवमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से हो गई है। वहीं, तिथि का समापन 08 मार्च को सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में आज यानी 08 मार्च को लट्ठमार होली मनाई जा रही है।


लट्ठमार होली की शुरुआत


पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार कृष्ण जी राधा रानी से मिलने बरसाना पहुंचे, तो राधा जी और सखियों को चिढ़ाने लगे। उनके इस व्यवहार को देख राधा जी और उनकी संग की सखियों ने कृष्ण जी और ग्वालों को लाठी से पीटते हुए दौड़ाने लगी। इस तरह उन्होंने सभी को सबक सिखाया। ऐसी मान्यता है कि तभी से बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली की शुरुआत हुई।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Richa Gupta
योगिनी एकादशी के दिन कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए ?
योगिनी एकादशी हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और विशेष रूप से पापों से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ देने वाला माना जाता है।
11 views • 42 minutes ago
payal trivedi
Nag Panchami 2025: कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? जानें पूजा का सही समय और जरूरी सावधानियां
सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा का विधान है।
33 views • 1 hour ago
payal trivedi
Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए करें व्रत, यहां जानें प्रदोष व्रत का महत्व और पूजा विधि
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हर महीने में दो बार आता है। इस व्रत को करने से साधक को रुके हुए काम पूरे होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
68 views • 2025-06-18
Sanjay Purohit
नीम करोली बाबा को ऐसे ही नहीं कहा जाता हनुमानजी का अवतार
कैंची धाम में नीम करोली बाबा का आश्रम है, जहां बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि बाबा हनुमानजी के अवतार हैं। लोग उनके चमत्कारों के आगे नतमस्तक हो जाते हैं।
26 views • 2025-06-18
payal trivedi
June Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हर महीने में दो बार आता है - एक बार शुक्ल पक्ष में और एक बार कृष्ण पक्ष में। यह व्रत विशेष रूप से प्रदोष काल के दौरान मनाया जाता है
83 views • 2025-06-16
Richa Gupta
किस दिन से शुरु हो रहे हैं सावन के सोमवार, नोट कर लें तारीख
हिंदू कैलेंडर अनुसार, जुलाई में श्रावण मास शुरु हो जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शंकर जी को बहुत प्रिय है। श्रावण मास में भक्त भगवान शंकर की पूजा-आराधना करते है और उनकी भक्ति में लीन रहते हैं।
109 views • 2025-06-16
Sanjay Purohit
बाबा नीम करोली की तप स्थली में आज मनाया जा रहा हैं कैंची धाम स्थापना दिवस
विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज द्वारा नैनीताल जिले के भवाली में कैंची धाम मंदिर की स्थापना कराई गई थी. इस मंदिर का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है, इस साल 61 वें स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की गई हैं. जिससे स्थापना दिवस के अवसर पर देश और विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुगमता हो सकें.
149 views • 2025-06-15
Sanjay Purohit
नारीत्व और धरती का उत्सव
उड़ीसा की सांस्कृतिक धरती पर हर वर्ष रजो पर्व एक जीवंत परंपरा के रूप में मनाया जाता है। यह तीन दिवसीय उत्सव धरती मां की उर्वरता और नारीत्व के गौरव का उत्सव है। मासिक धर्म जैसे विषय को सामाजिक स्वीकार्यता और गरिमा के साथ प्रस्तुत करता यह पर्व, स्त्री और प्रकृति के गहरे संबंध को सांस्कृतिक उत्सव में बदल देता है।
42 views • 2025-06-14
payal trivedi
Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर देवी तुलसी के इन मंत्रों का करें जप, जीवन में होंगे सकारात्मक परिवर्तन
योगिनी एकादशी का पर्व हर साल भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।
90 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
जब नीम करौली बाबा ने प्रधानमंत्री से मिलने से कर दिया था मना
बाबा नीम करोली से जुड़े अनगिनत किस्से उनके भक्तों के जुबान पर रहते हैं. बाबा नीम करोली को चमत्कारी बाबा कहा जाता है. वह अपने भक्तों को नित नए चमत्कार दिखाते थे. नीम करोली बाबा को हनुमान जी का परम भक्त माना जाता था. कहा जाता था कि नीम करोली बाबा को हनुमान जी के साक्षात दर्शन हो चुके हैं, और वह अपने भक्तों की पीड़ा को बिल्कुल संकट मोचन हनुमान की तरह ही हरने की शक्तियां रखते थे.
107 views • 2025-06-13
...