MP में 16 जून को मानसून की धमाकेदार एंट्री, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश का दौर शुरु हो गया। अगले पांच से छह दिन ऐसी स्थिति रह सकती है। दो दिन में प्रदेश गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 16 जून के बाद प्रदेश में कई जगह झमाझम हो सकती है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 hours ago
156
0
...

एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश का दौर शुरु हो गया। अगले पांच से छह दिन ऐसी स्थिति रह सकती है। दो दिन में प्रदेश गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 16 जून के बाद प्रदेश में कई जगह झमाझम हो सकती है। मानसून भी प्रदेश के दक्षिण हिस्से में दस्तक दे सकता है।

अभी मानसून मुंबई के पास अटका है, रविवार से आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मालवा के इंदौर धार, झाबुआ, आलीराजपुर और देवास के साथ राजगढ़, सागर छिंदवाड़ा में आंधी के साथ बारिश हुई। इसका कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना है। शनिवार सुबह तक रतलाम में डेढ़ इंच, गुना में एक इंच, पचमढ़ी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई।

बंगाल की खाड़ी बना सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि पांच दिन में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मराठवाड़ा की ओर बढ़ गया है। इससे अरब सागर से नमी आने लगी है। 15 जून से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है। इससे मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में भी दो-तीन में मानसून की दस्तक हो सकती है। 16 जून से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

16 जून को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 16 जून 2025 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, खंडवा और देवास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीहोर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनके अलावारीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में इंद्रायणी नदी घटना पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे के तलेगांव में इंद्रायणी नदी पर स्थित पुल के गिरने से तेज बहाव में पर्यटकों के डूबने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
15 views • 21 minutes ago
Ramakant Shukla
जल्द लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 4.74 करोड़ हितग्राहियों की ई-केवायसी
मध्यप्रदेश में अति शीघ्र स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू की जानी है। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ई-केवायसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना है। फरवरी 2025 से ई-केवायसी के लिये चलाये जा रहे अभियान में 1 करोड़ 11 लाख हितग्राहियों की ई-केवाईसी करायी गयी है। साथ ही प्रदेश के कुल 5.32 करोड़ हितग्राहियों में से 4.74 करोड़ हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गयी है। यह मध्यप्रदेश के कुल हितग्राहियों का 89% है।
7 views • 33 minutes ago
Ramakant Shukla
गरीबों-किसानों-श्रमिकों की समृद्धि का आधार मनरेगा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, महिला, किसान और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रही है। प्रदेश में कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मनरेगा योजना गरीबों किसानों और श्रमिकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनी है।
15 views • 45 minutes ago
Ramakant Shukla
रायसेन के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, उदयपुरा में विकासकार्यों का भी करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जून को उदयपुरा रायसेन में प्रदेश के 375 स्वास्थ्य संस्थानों में 425 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 267 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 108 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
15 views • 56 minutes ago
Ramakant Shukla
MP में 48 घंटों में हो सकती है मानसून की एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मानसून एमपी में प्रवेश कर सकता है। नरसिंहपुर और डिंडौरी जिलों में विशेष रूप से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके पहले प्रदेश में आंधी बारिश और भीषण गर्मी का दौर जारी है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक आई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
46 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
BJP सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का तीसरा दिन
पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज सोमवार को अंतिम दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। 14 जून से शुरुआत हुई थी। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
38 views • 1 hour ago
Richa Gupta
आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण आज से, 30 जून तक हो सकेगी एडमीशन रिपोर्टिंग
प्रदेश में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश का दूसरा चरण 16 जून सोमवार से शुरू होगा।
30 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर से लाडली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार आज जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे।
41 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
16 जून से खुलेंगे स्कूल, 17 जून तक ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी पूरी
MP में कल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में स्कूलों में बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। पचमढ़ी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 17 जून तक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन जरूर ज्यादा आए हैं लेकिन जो नियम बनाए उसी अनुरूप ट्रांसफर होंगे।
65 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हुआ महाकाल का अलौकिक शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
84 views • 20 hours ago
...