गणतंत्र दिवस समारोहः MP कैडर के पुलिस अफसरों को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली में मध्यप्रदेश कैडर के पुलिस अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा। इनमें 4 पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा।


Richa Gupta
Created AT: 25 जनवरी 2025
7138
0

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर दिल्ली में मध्यप्रदेश कैडर के पुलिस अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा। इनमें 4 पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए होंगे सम्मानित
मध्य प्रदेश से मकरंद देउस्कर,आईजी हिमानी खन्ना,आईजी वीर विक्रम सिंह सेंगर, इंस्पेक्टर नवाब खान प्रेसिडेंट मेडल विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित होंगे। वहीं सुनील कुमार गर्ग वार्डन सिविल डिफेंस मध्य प्रदेश को भी सम्मानित किया जाएगा।
इनके नाम शामिल
सराहनीय कार्यों के लिए आईजी रुचि वर्धन मिश्रा, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, एआईजी विक्रांत मोराव, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, एआईजी विनय प्रकाश पॉल, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर मनोज वैश्य सहित कई अधिकारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम