


चोपड़ा परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। मन्नारा के पिता काफी समय से बीमार थे अब पिता के निधन की खबर से मन्नारा पूरी तरह टूट गई हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया वो अपनी बहन मिताली हांडा के साथ परेशान नजर आईं। इस खबर से पूरा चोपड़ा परिवार शोक में है इस पर मन्नारा की कजिन सिस्टर का बयान भी सामने आया है उन्होंने इसे बेहद ही दुखद बाताया है। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के अंकल रमन राय हांडा एक नामी वकील थे।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मन्नारा
मन्नारा को बेसुध हाल में एयरपोर्ट पर देखा गया वो बहुत परेशान और टूटी हुई नजर आईं। वो फोन पर किसी से बात कर रही थीं। उनके साथ बहन मिताली भी थी मिताली कैमरा देखकर साइड हट गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खबरों में है। मन्नारा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हमें दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 16 जून को वो हमें छोड़कर चले गए वो हमारी फैमिली की ताकत थे।'
मीरा चोपड़ा का इमोशनल बयान
मन्नारा की बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इस खबर को सुनते ही बेहद भावुक हो गईं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उन्हें ये दुखद समाचार मिला, तो वो सदमे में आ गईं। इस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत करते हुए मीरा ने कहा, ‘मैं जानती थी कि अंकल अस्पताल में हैं, लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है। उन्होंने तो कुछ समय पहले तक ठीक महसूस किया था। अभी मैं परिवार से मिलने जा रही हूं, लेकिन ये बेहद दुखद है।’ बता दें कि, इस पर अब तक परिणीती और प्रियंका का रिएक्शन सामने नहीं आया है। रमन राय हांडा की अंतिम यात्रा मुंबई में 18 जून को निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे अंबोली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।