


IPL 2025 में बुधवार, 23 अप्रैल को सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें MI ने 7 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में पिछले 4 मुकाबले में लगातार जीत हासिल कर ये बार फिर ये बात साफ कर दी कि यूं ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की खतरनाक टीमों में से एक नहीं मानी जाती है।
मुंबई इंडियंस ने पॉइंट टेबल पर लगाई बड़ी छलांग
मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में से 5 जीत हासिल की है और 4 मैचों में हार का सामना किया है। पॉइंट टेबल पर 5 मैचों में जीत यानी 10 अंको और +0.673 नेट रनरेट के साथ मुंबई इंडियंस अब तीसरे स्थान पर आ गई है। आपको बता दें कि, इससे पहले मुंबई 6वें स्थान पर थी, पर हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई ने सारे समीकरण बदल दिए।
पॉइंट टेबल के टॉप पर कौन सी टीम ?
वहीं बात करें पॉइंट टेबल की तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस वक्त टॉप पर है। गुजरात 12 अंको और +1.104 नेट रनरेट के साथ पहले तो वहीं दिल्ली 12 अंको और +0.657 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं अब मुंबई तीसरे स्थान पर आ गई हैं। बात करें पॉइंट टेबल की लास्ट 2 टीमों की तो 10वें नंबर पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है।
आरसीबी को लगा तगड़ा झटका
वहीं पॉइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस के तीसरे स्थान पर आने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारा झटका लगा है। आरसीबी ने अभी तक IPL2025 में 8 मैच खेल लिए हैं। जिसमें से RCB ने 5 मैचों में जीत हासिल कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी 10 अंको और +0.472 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।