अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा फैसला, बोइंग 787 विमानों की होगी सुरक्षा जांच
डीजीसीए ने शुक्रवार को एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश 12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे में 241 लोगों की मौत के एक दिन बाद जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बोइंग के 787-8 और 787-9 हवाई जहाजों की हर उड़ान से पहले जांच होगी। सभी रिपोर्ट्स DGCA को सौंपी जाएंगी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 13 जून 2025
42
0
...

डीजीसीए ने शुक्रवार को एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश 12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे में 241 लोगों की मौत के एक दिन बाद जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बोइंग के 787-8 और 787-9 हवाई जहाजों की हर उड़ान से पहले जांच होगी। सभी रिपोर्ट्स DGCA को सौंपी जाएंगी।डीजीसीए ने एअर इंडिया को जेनएक्स इंजन वाले बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों के अतिरिक्त रखरखाव का निर्देश दिया है। यह आदेश 15 जून से लागू हो जाएगा।

ये जांच जरूरी

फ्यूल सिस्टम की जांच यानी ईंधन से जुड़े पैरामीटर सही हैं या नहीं

कैबिन में हवा पहुंचाने वाले सिस्टम की जांच

इंजन कंट्रोल सिस्टम की जांच

इंजन में ईंधन डालने और ऑयल सिस्टम की जांच

हाइड्रोलिक सिस्टम की जांच, जो प्लेन के पहिए, ब्रेक कंट्रोल करता है

टेक-ऑफ के आंकड़ों जैसे रफ्तार, वजन की दोबारा समीक्षा

एक नया फ्लाइट कंट्रोल चेक होगा, जो हर स्टॉप पर किया जाएगा

पावर टेस्ट (इंजन ताकत की जांच) अगले 2 हफ्ते में करना अनिवार्य है

पिछले 15 दिन में इन विमानों में जो भी खराबी बार-बार आई है, उसकी जांच पूरी किए बिना कोई मेंटेनेंस बंद नहीं होगा



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी की 'अनिवार्यता' खत्म, हिंदी होगी तीसरी भाषा
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही राजनीति तेज थी. अब सरकार ने फैसला लिया है कि क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा, लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है.
7 views • 22 minutes ago
Richa Gupta
डीयू में दाखिलों का आगाज, कुलपति ने लॉन्च किया नया एडमिशन पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिलों का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए नया एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
16 views • 1 hour ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
15 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी फ्रांस रवाना
भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई।
16 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
25 views • 19 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
42 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
121 views • 21 hours ago
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
41 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल संघर्ष से बढ़ी कच्चे तेल और गैस की टेंशन, कीमतों में आ सकती है उछाल
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंतित है। होर्मुज जलसंधि बंद होने की स्थिति में भारत पश्चिम अफ्रीका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से तेल लेने की योजना बना रहा है।
45 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
बम होने की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
31 views • 22 hours ago
...