


रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासम्ममेलन सिंदूरी थीम पर होगा। कार्यक्रम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में करीब 1500 महिलाओं के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में प्रदेशभर से 2-2.50 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।
सुबह से संभालेंगी व्यवस्थाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी। सभी को अलग-अलग जिमेदारी दी जाएगी। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे समेलन में पहुंच जाएंगे, इसलिए सभी बहनों को इस समेलन के लिए व्यवस्थाएं सुबह से ही संभालनी होंगी।
काम के हिसाब से 31 टीम बनाईं
पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साज-सज्जा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जिमा महिलाओं को सौंपा जाएगा। इसके लिए 31 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक में 20 से 40 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा भी वरिष्ठ पदाधिकारी तैनात रहेंगी। टीमोंकी फाइनल रिहर्सल 29 मई को जंबूरी मैदान में होगी।
PM ने देशभर में MP आना स्वीकारा
मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कई आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईंऔर बेटी के रूप में पूजी गईं। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन हमारी सौभाग्य है कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में आना स्वीकार रहे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी महासमेलन में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।