आंधी-मूसलाधार बारिश के साथ आ रहा मानसून, MP में सबसे पहले यहा देगा दस्तक!
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है। इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है। दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की सम्भावना है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 30 मई 2025
125
0
...

केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद अनुमान है कि मध्यप्रदेश में भी यह जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है। मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 10-12 दिनों में मानसून जबलपुर सम्भाग के बालाघाट, डिंडोरी जिलों के जरिए प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है। फिलहाल जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके चलते बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।

मानसून के बने समीकरण

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है। इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है। दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की सम्भावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा, तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। उम्मीद है कि मानसून जबलपुर सम्भाग से प्रवेश कर प्रदेश में 10-12 जून तक आ जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
PM मोदी ने किया दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।
115 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
‘गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा’… महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से पीएम मोदी ने पाक को दी चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजधानी भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े नौ बजे वायुसेना के विमान से रवाना होकर 10.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचें। जहां से हेलीकाप्टर से 11.20 मिनट पर जंबूरी मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से कार द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल पर साढ़े बारह बजे तक रहे।
103 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
चार साधारण महिलाए कौन हैं? जिन्होंने मंच पर पीएम मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में महिला सम्मेलन को संबोधित किया है। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर चार महिलाओं ने सम्मानित किया है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने वालीं, वो चार महिलाएं कौन हैं, जिन्हें यह मौका मिला है।
96 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर में दौड़ने लगी मेट्रो,पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण
इंदौर को बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। इंदौर में आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। पहले दिन महिलाएं मेट्रो में सफर कर रही हैं। यह मेट्रो सेवा अभी 6 किलोमीटर के रूट पर शुरू हुई है। इस रूट पर 5 स्टेशन हैं। मेट्रो शुरू होने से शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। पहले हफ्ते में लोग मुफ्त में मेट्रो में सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली भोपाल से इसकी शुरुआत की है।
100 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल ने भस्म आरती में दिए त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, शनिवार को अलसुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार उपरांत भगवान को भस्म अर्पित की गई।
108 views • 19 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में हाथ में तिरंगा लहराकर महिलाओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पर हैं। वे यहां जंबूरी मैदान में हो रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए हैं।
140 views • 19 hours ago
Richa Gupta
इंदौर में पैर पसार रहा कोरोना, फिर सामने आए 3 नए मरीज
इंदौर में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। शुक्रवार को शहर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें 31, 35 और 23 साल के युवक शामिल हैं।
158 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में होगा संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच चुके हैं। वे भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से दो लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
154 views • 21 hours ago
Richa Gupta
जबलपुर में कांग्रेस की ‘जय हिंद सभा’ आज, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
मध्य प्रदेश में आज दो बड़े राजनीतिक आयोजन होने जा रहे हैं,एक ओर राजधानी भोपाल में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
99 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
सिंदूरी साड़ी में 30000 महिलाएं करेंगी PM मोदी का वेलकम
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। इस सबंध में भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी। अन्य जिलों से आने वाली महिलाएं अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी।
78 views • 21 hours ago
...