मांडू की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में किये दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के दौरे पर थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को बड़ी रूचि से देखा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी। बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मांडू पहुंचे थे। उन्होंने मांडू में रात्रि विश्राम किया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 अप्रैल 2025
57
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के दौरे पर थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुबह माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को बड़ी रूचि से देखा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी। बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मांडू पहुंचे थे। उन्होंने मांडू में रात्रि विश्राम किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मांडू प्रवास के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे बाग प्रिंट प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माण्डू के प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के महाराज एवं अन्य संतों से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मांडू के चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में किये दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। यहां भगवान श्रीराम की अद्भुत, अद्वितीय और ऐतिहासिक मूर्ति है। भगवान श्रीराम चतुर्भुज रूप में है। इसमें श्रीराम के साथ विष्णु भगवान की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विरासत से विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में पर्यटन केन्द्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मांडू पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांडू की पहचान प्रसिद्ध ऐतिहासिक खुरासानी इमली भेंट की गई।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट, इस तरह करें चेक
एमपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है।
27 views • 11 minutes ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश करेगा अपनी विशेष पहचान स्थापित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान और भविष्य की तकनीक का आधार आईटी है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए समय के साथ चलने के लिए आईटी सेक्टर में निवेश और गतिविधियों का विस्तार आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद पहली सेक्टर आधारित कॉन्क्लेव आईटी पर केन्द्रित की जा रही है।
10 views • 19 minutes ago
Sanjay Purohit
पराली जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ- CM ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने पराली जलाने पर बैन लगा रखा है। इसके बाद भी पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते मोहन सरकार ने किसानों के लिए सख्त फैसला लिया हैं। अब पराली जलाने वाले किसानों को 1 मई से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
16 views • 31 minutes ago
Sanjay Purohit
शिवराज मामा ने पानी की समस्या पर अफसरों को नाप दिया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में ग्रामीणों की पानी की समस्या सुनी। उन्होंने नल-जल योजना में अनियमितता पर अधिकारियों को फटकार लगाई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का काम पानी उपलब्ध कराना है। घरों तक पानी पहुंचाना अफसरों की जिम्मेदारी है।
36 views • 45 minutes ago
Sanjay Purohit
एमपी में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, यहां बरसेंगे बादल
भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए, जिससे तीखी धूप से लोगों को कुछ राहत मिली तो वहीं रात में शहर के लालबाग, एयरपोर्ट सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा बना दिया। अचानक मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से आया है।
37 views • 1 hour ago
Richa Gupta
एमपी में पोस्ट ग्रेजुएशन के सभी स्टूडेंट्स को पढ़ना होगा संविधान
विपक्ष के 'संविधान बचाओ' अभियान के बीच मध्य प्रदेश में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों में संविधान, मानवीय मूल्य और नैतिक शिक्षा की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है।
38 views • 2 hours ago
Richa Gupta
राज्य कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है तोहफा, बढ़ाया जाएगा 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता
राज्य कर्मचारियों को जल्द तोहफा मिलने वाला है, क्योंकि 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। 7 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
37 views • 2 hours ago
Richa Gupta
अब बिना लाइसेंस व्यापार नहीं ! एमपी के इस जिले में नया नियम लागू
बुरहानपुर नगर निगम ने व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस को अनिवार्य कर दिया है। अब जो व्यापारी बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
40 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पहलगाम आतंकी हमले पर सिंधिया ने कहा- यह भारत की आत्मा पर हमला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पहलगाम घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की आत्मा पर हमला है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत को चुनौती दी जाती है, हर नागरिक एकजुट होकर इसका सामना करता है।
44 views • 3 hours ago
Richa Gupta
Bhopal: संविदाकर्मियों ने की हड़ताल तो जाएगी नौकरी
भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदाकर्मियों द्वारा हड़ताल की योजना के मद्देनजर, NHM की निदेशक सलोनी सिडाना ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
35 views • 4 hours ago
...