पश्चिम बंगाल माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अद्रिता सरकार ने किया टॉप
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट 9:45 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों -result.wbbsedata.com, wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 02 मई 2025
112
0
...

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट 9:45 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों -result.wbbsedata.com, wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र SMS और डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


इस साल इन छात्रों ने किया टॉप


इस साल माध्यमिक परीक्षा 2025 की टॉपर बनी हैं अद्रिता सरकार, जिन्होंने 700 में से 696 अंक (99.43%) प्राप्त किए हैं। वह उत्तर दिनाजपुर के रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल की छात्रा हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्र हैं – अनुभव विश्वास (रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, मालदा) और सौम्य पाल (बांकुरा हाई स्कूल), दोनों ने 694 अंक (99.14%) हासिल किए। इसके अलावा तीसरे स्थान पर हैं इशानी चक्रवर्ती, जिन्होंने 693 अंक (99%) प्राप्त किए और वे तलतुपुर सरोजबशिनी बालिका विद्यालय, बांकुरा की छात्रा हैं।


री-इवैल्युएशन के लिए करें आवेदन


इस बार की माध्यमिक परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 70 दिनों बाद घोषित किए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।


पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य


परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल 800 अंकों में से कम से कम 272 अंक (34%) लाना अनिवार्य है। स्कूलों के लिए मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट सुबह 10 बजे से उनके निर्धारित कैंप ऑफिसों से लिए जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
दिल्ली के रिठाला में फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार देर शाम एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
15 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका! 1 जुलाई से बढ़ेंगे टिकट किराए, नए नियम होंगे लागू
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने कई वर्षों बाद पहली बार पैसेंजर ट्रेनों के टिकट किराए में वृद्धि करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन 1 जुलाई 2025 से इसे लागू कर दिया जाएगा।
23 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
क्या मध्य पूर्व बन रहा है चौथे विश्व युद्ध का विस्फोटक केंद्र?
मध्य पूर्व एक बार फिर वैश्विक अस्थिरता का केंद्र बन गया है। तेल, धर्म, और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की टकराहट ने इस क्षेत्र को बारूद के ढेर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस्राइल-गाज़ा संघर्ष, ईरान-अमेरिका तनाव और हालिया परमाणु ठिकानों पर हमलों ने हालात को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया है।
35 views • 19 hours ago
Durgesh Vishwakarma
त्रिपुरा बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य, मिजोरम और गोवा के बाद हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा,"1961 में त्रिपुरा की साक्षरता दर केवल 20.24% थी, लेकिन आज यह बढ़कर 95.6% तक पहुंच गई है।
28 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त नीति अपनाई है - PM मोदी की पाक को दो टूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया। दिल्ली में आयोजित श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी है।
33 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
कल लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन, अब तक 6 बार टल चुका
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की नई तारीख आ गई है। अब यह मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा। 26 जून को शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचेगा।
35 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में फिर से उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान
ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, कतर ने अपना एयरस्पेस को एक बार फिर से खोल दिया है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। सोमवार को ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में स्थित एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद एहतियातन कतर ने अपना एयरस्पेस अस्थाई रूप बंद कर दिया था।
26 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
संसदीय मैत्री समूह बनाने पर विचार कर रही है सरकार
भारत सरकार अलग-अलग देशों की संसदों से संपर्क और संवाद के लिए संसदीय मैत्री समूह (पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स) बनाने का विचार कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनियाभर में भेजे गए अलग-अलग पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों की सफलता के बाद संसदीय मैत्री समूह बनाने पर सोचा गया है।
22 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर क्राइम पर तमिलनाडु के कानून को सराहा
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार द्वारा निवारक निरोध कानूनों के उपयोग की सराहना की है। अदालत ने माना कि सामान्य आपराधिक कानून साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।
31 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल युद्धविराम से सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से सोना 3,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।
30 views • 22 hours ago
...