दिल्ली के रिठाला में फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार देर शाम एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 hours ago
31
0
...

दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार देर शाम एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।


सुबह 7:25 बजे मिली आग की सूचना

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना शाम 7 बजकर 25 मिनट पर मिली। इसके तुरंत बाद एडीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग बुझाने का काम अब भी जारी है।


आसपास रिहायशी इलाका, फैक्ट्रियां नियमों के खिलाफ

फैक्ट्री के आसपास घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर कई फैक्ट्रियां नियमों को दरकिनार कर चलाई जा रही हैं। ऐसे में हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है, और उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।


दीवार तोड़ने में JCB की मदद ली जा रही

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मदद के लिए फैक्ट्री की दीवार तोड़नी पड़ी, जिसके लिए JCB मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इससे पीछे की ओर से भी पानी डालने में मदद मिल रही है।


अभी नहीं चला आग लगने का कारण

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इस परिसर में फैली आग पर काबू पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


राहत-बचाव कार्य जारी

दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके को घेर लिया गया है ताकि किसी और को नुकसान न पहुंचे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
2026 से CBSE 10वीं की परीक्षा साल में दो बार, पहली अनिवार्य, दूसरी वैकल्पिक, सप्लीमेंट्री एग्जाम होंगे खत्म, अप्रैल-जून में आएंगे रिजल्ट
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं कक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। वर्ष 2026 से स्टूडेंट्स को साल में दो बार परीक्षा देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक (ऑप्शनल) होगी।
14 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, 'स्कूल बैग' के निशान पर उतरेगी चुनावी मैदान में
बिहार में इस साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न ‘स्कूल बैग’ आवंटित कर दिया है। अब पार्टी के सभी 243 उम्मीदवार आगामी चुनाव में इसी प्रतीक चिह्न के साथ मैदान में उतरेंगे।
11 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
बदलती भारतीय जनसंख्या संरचना: आने वाली चुनौतियाँ और संभावनाएँ
भारत की जनसंख्या तेजी से मात्रात्मक विकास के साथ-साथ गुणात्मक परिवर्तन से भी गुजर रही है। जन्म दर, मृत्यु दर, जीवन प्रत्याशा, प्रवासन और शहरीकरण जैसे कारकों ने देश की जनसांख्यिकी को एक नई दिशा दी है। ये बदलाव न केवल सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रभाव डालते हैं, बल्कि नीतिगत योजनाओं को भी चुनौतीपूर्ण बनाते हैं।
18 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
कौन हैं 23 साल की बेटी जाह्नवी डांगेती, जो 2029 में अंतरिक्ष में रचेगी इतिहास
जाह्नवी डांगेती आज हर उस युवा के लिए प्रेरणा हैं जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ा सपना देखता है। उनकी यात्रा यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सितारों तक पहुंच सकता है।
21 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
'कमाल का सफर था... जय हिंद! जय भारत!' अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बोले शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकलकर इतिहास रच दिया। 29 मई से अब तक छह बार लॉन्चिंग टाले जाने के बाद आखिरकार एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे आईएसएस की ओर रवाना हुआ।
45 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला! वोटर को अब देना होगा जन्म स्थान का प्रूफ
चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से अवैध प्रवासियों को हटाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नए और पुराने मतदाताओं को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए स्व-सत्यापित घोषणा और जन्मस्थान का प्रमाण देना होगा।
63 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
आपातकाल के 50 साल पर पीएम मोदी ने याद किया वो काला इतिहास
पीएम मोदी ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।
19 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कैसे गुलजार हो रहा ड्रोन सेक्टर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का ड्रोन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय सेना ने घरेलू कंपनियों को 295 करोड़ रुपये के ड्रोन के ऑर्डर दिए हैं, जिनमें 'नागास्त्र-1आर' और 'स्विच' ड्रोन शामिल हैं।
19 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
चीन-पाकिस्तान की नींद हराम:'ब्रह्मास्त्र' तकनीक जो न नष्ट होगी न रडार पकड़ पाएगा
दुनिया के कुछ देश हाइपरसोनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत भी इसी कड़ी में आगे बढ़ रहा है। भारत की यह तकनीक उसके दुश्मनों को परेशान करने के लिए काफी है।
19 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली के रिठाला में फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के रिठाला इलाके में मंगलवार देर शाम एक बहुमंजिला फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
31 views • 12 hours ago
...