


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक का सफल आयोजन हुआ। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सामाजिक विकास, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अल्पसंख्यक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
यूपी ने की बैठक की मेजबानी
यह बैठक उत्तर प्रदेश की मेजबानी में आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। सभी राज्यों के मुख्य सचिव, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ:
बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुस्लिमों की घुसपैठ पर नियंत्रण
भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा चुनौतियाँ
पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध और बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दे
हिमालयी नदियों को जोड़ने की परियोजनाएं
खनन, कृषि विकास, और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उपाय
पर्यावरणीय संतुलन और वन क्षेत्र संरक्षण
बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा व विकास एजेंडा को साझा रूप से आगे बढ़ाना रहा। अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।