4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, गुजरात की दोनों सीटों पर BJP को बढ़त, पंजाब में AAP, केरल में कांग्रेस और बंगाल में TMC आगे
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें पहले एक घंटे बैलट वोटों की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की काउंटिंग शुरू हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक की मतगणना में गुजरात की कड़ी और विसावदर सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।


Ramakant Shukla
Created AT: 23 जून 2025
100
0

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें पहले एक घंटे बैलट वोटों की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की काउंटिंग शुरू हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक की मतगणना में गुजरात की कड़ी और विसावदर सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।
4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी
वहीं, पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है। केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़त मिली है, जबकि पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे है। इन पांचों सीटों पर मतदान 19 जून को हुआ था।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम