भ्रष्टाचार और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस
विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विपक्ष ने की तैयारियां पूरी कर ली है। ध्यानाकर्षण ,सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को दी गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 जुलाई 2023
6817
0
...
आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सदन में दिव्यंगत नेताओं, बेलेश्वर महादेव मंदिर इंदौर हादसा,खरगोन नदी बस हादसा और ओडिशा रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विपक्ष ने की तैयारियां पूरी कर ली है। ध्यानाकर्षण ,सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को दी गई। कमलनाथ के निवास पर हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक।

किस विषय को किस तरह से उठाना

इस बैठक में यह निर्धारित किया गया कि, किस विषय को किस तरह से उठाना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंत्रियों के साथ सत्र की तैयारियों को लेकर कर चुके बैठक। मंत्रियों से कहा गया कांग्रेस पक्ष की ओर से बिना आधार के लगाए जाने वाले आरोपों पर तथ्यों के साथ करे पलटवार। श्रीमहाकाल महालोक में भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ पिछले दिनों हुई घटनाएं, सतपुड़ा भवन में लगी आग और कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से जाएगा उठाया। विपक्ष के आरोपों को खारिज करने सरकार के मंत्री, विधायकों ने की तैयारी।

अनुपूरक बजट पेश होगा

12 जुलाई को सत्र के दूसरे दिन सदन में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि मॉनसून सत्र के लिए विधायकों ने सरकार से 1642 प्रश्न पूछे हैं। 22 स्थगन, 185 ध्यानाकर्षण और 23 शून्यकाल की सूचनाएं दी गई हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये चालू विधानसभा का संभवत: आखिरी सत्र हो सकता है। सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी और विपक्ष उसे घेरने की तैयारी में है।

Read More: एमपी विधानसभा परिशर में भक्तिमय माहौल, कल से चल रहा अखंड रामायण का पाठ

ये भी पढ़ें
CG NEWS : भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति करती है : भाजपा ने शराबबंदी करने की बात कभी नहीं की- अकबर
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
‘वंदे भारत’ जैसी होगी ‘शताब्दी एक्सप्रेस’, 10 सेकंड पहले बंद हो जाएंगे गेट
नई दिल्ली से रानी कमलापति के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अब हाईटेक हो गई है। इस ट्रेन में मेट्रो, वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर अब ऑटोमेटिक डोर लगा दिए गए हैं। इसका ट्रायल भी हो चुका है और अब वंदे भारत की तरह इसके गेट खुलने भी लगे हैं।
4 views • 2 minutes ago
Sanjay Purohit
जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर MP कांग्रेस में घमासान, दिल्ली की डेडलाइन से पहले नेता नाराज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस में शहर-जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। रायशुमारी को ताक पर रखकर हुई नियुक्तियों का विरोध जारी है। आने वाले समय में शहर कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं होंगी।
5 views • 10 minutes ago
Sanjay Purohit
‘गर्भपात’ पर एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला, रेप पीड़िता को बड़ी राहत
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए MTP (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) अधिनियम के तहत गर्भवती की सहमति जरूरी है। कोर्ट ने पाया कि नाबालिग बलात्कार पीड़िता तथा उसकी मां ने गर्भपात की अनुमति प्रदान करने से इनकार कर दिया है।
13 views • 20 minutes ago
Sanjay Purohit
16 अफसरों को IAS अवॉर्ड, एमपी कैडर में अब भी 68 पद खाली!
राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को आइएएस अवॉर्ड किया गया है। अब मध्यप्रदेश कैडर में अफसरों की संख्या 375 से बढ़कर 391 हो गई है। 2023, 2024 के खाली पदों के लिए 8-8 अफसरों को आइएएस अवॉर्ड हुए हैं।
17 views • 32 minutes ago
Sanjay Purohit
पीएम के दौरे से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मोहन यादव ने भरोसेमंदों को दिया मौका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले में प्रस्तावित दौरे से आठ दिन पहले मोहन सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में सोमवार रात कई स्तर पर नई जमावट की। 14 आइएएस और 50 आइपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली है।
12 views • 42 minutes ago
Ramakant Shukla
17 सितंबर को धार आएंगे PM मोदी, देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, सेवा पखवाड़ा तथा यहां देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे।
66 views • 3 hours ago
Richa Gupta
उज्जैन नगर निगम के दो रिटायर्ड इंजीनियरों की पेंशन वृद्धि रद्द
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामलों में आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सख्त रुख अपनाया है।
59 views • 4 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, 4 पटवारी निलंबित
CM डॉ. मोहन ने बैठक में लापरवाही पर 4 पटवारी को किया निलंबित, अधिकारियों का वेतन रोका, संविदा लेखापाल की सेवाएं भी की गईं समाप्त।
67 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित करेंगे 175 करोड़ रूपये की सहायता राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितम्बर को मंत्रालय भोपाल में संबल योजना अंतर्गत, अनुग्रह सहायता के 7953 प्रकरणों में 175 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
68 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगेगी मुहर
मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार नगरीय निकायों के चुनाव व्यवस्था में बदलाव के लिए तैयारी कर रही है। खास तौर पर नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों को बार-बार अविश्वास प्रस्तावों से बचाने के लिए उनके प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था लागू की जाएगी।
65 views • 4 hours ago
...