11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक 2025: अमित शाह मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 59 minutes ago
49
0
...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। यह आयोजन पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है और यह प्रदेश के खेल कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बस्तर ओलंपिक 2025 में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी पारंपरिक और आधुनिक खेल विधाओं में अपनी क्षमता दिखाएंगे।


पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक ने देशभर में अपनी छाप छोड़ी थी, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में इसकी विशेष सराहना की थी। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं को नक्सल प्रभाव से दूर कर खेल के माध्यम से शांति और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।


इस वर्ष 11 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में छह बार की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन और लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता, मैरी कॉम, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी। वहीं, 13 दिसंबर को भारतीय फुटबॉल के दिग्गज और पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया, जो पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित रहेंगे।


जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी—जूनियर वर्ग में 2400 रुपये और सीनियर वर्ग में 3000 रुपये प्रति खिलाड़ी। इसके साथ ही जूनियर वर्ग के विजेता को शासकीय खेल अकादमी में सीधे प्रवेश दिया जाएगा, जहां उन्हें आधुनिक खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Richa Gupta
11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक 2025: अमित शाह मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
49 views • 59 minutes ago
Ramakant Shukla
साय-कैबिनेट की बैठक आज,कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
74 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
55 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
108 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।
57 views • 2025-12-08
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने अभियान, 11 जिलों पर फोकस
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। सूरजपुर और 11 संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
90 views • 2025-12-08
Richa Gupta
गाइडलाइन दरों में वृद्धि जनमत के खिलाफ, वापस ले साय सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि गाइडलाइन दरों में अचानक बढ़ोतरी जनता के हित के खिलाफ है। भूमि कारोबारियों और आम जनता पर इसका गंभीर असर पड़ा है।
95 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में ठंड अपने प्रभाव दिखाने लगी है और इसी के चलते मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसंबर तक शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।
103 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर मौत
जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
66 views • 2025-12-07
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, 1-3 डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज हो सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
135 views • 2025-12-06
...