प्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटकों को कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील का आनंद, झीलों की नगरी भोपाल में ही मिल जाएगा। शिकारों में पर्यटकों के लिए खान-पान एवं आरामदायक बैठक व्यवस्था की गई है। ये शिकारे प्रदेश के जल-पर्यटन (वॉटर टूरिज्म) को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाएंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 1 hour ago
21
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटकों को कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील का आनंद, झीलों की नगरी भोपाल में ही मिल जाएगा। शिकारों में पर्यटकों के लिए खान-पान एवं आरामदायक बैठक व्यवस्था की गई है। ये शिकारे प्रदेश के जल-पर्यटन (वॉटर टूरिज्म) को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाएंगे। प्रदेशवासी पर्यटन सेवा का लाभ उठाने के लिए आगे आएं। एम.पी. टूरिज्म, वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को भी आगे बढ़ा रहा है। शिकारा सेवा का आनंद उठाते हुए पर्यटक स्वदेशी उत्पादों की खरीद भी कर पाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने वन्य जीवों के पुनर्वास में भी इतिहास रचा है। आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन मोहन यादव ने गुरुवार को बोट क्लब भोपाल पर 'शिकारा नाव' सेवा को झंडी दिखाने के बाद यह विचार व्यक्त किए।

भोपाल में ही पर्यटकों को मिलेगा कश्मीर की डल झील जैसा लुत्फ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिकारों को फ्लेगऑफ करने के बाद बड़े तालाब में शिकारे की सैर का आनंद लिया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गणमान्य नागरिकों ने शिकारा बोट रेस्टोरेंट से चाय, पोहा, समोसे एवं फलों का जायका लिया। साथ ही फ्लोटिंग

बोट मार्केट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पारम्परिक कला बाघ और बटिक वस्त्रों, जैविक उत्पादों आदि की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब पर मौजूद छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी ली और अथितियों के साथ टेलीस्कोप से सूर्य के दर्शन किए। टेलीस्कोप की बोट क्लब पर व्यवस्था वैज्ञानिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा की गई थी।


विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राजधानी की इतनी बड़ी झील में शिकारा सेवा की शुरुआत बहुत आकर्षक है। इससे प्रदेश में पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।


शिकारा सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भोपाल सभी भारतवासियों के दिल के करीब है, यह शहर देशभर में अलग दर्जा हासिल किए हुए है। बड़े तालाब में शिकारे चलते देखने का दृश्य अविस्मरणीय है। वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को कश्मीर की डल झील जैसा अनुभव भोपाल में होगा।



प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर शिकारों का संचालन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी 20 शिकारों का निर्माण प्रदूषण रहित आधुनिक तकनीक से किया गया है। इनका निर्माण 'फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीयूरिथेन' और उच्च गुणवत्ता वाली नॉन-रिएक्टिव सामग्री से हुआ है, जो जल के साथ किसी भी प्रकार की रासायनिक क्रिया नहीं करती। इससे बड़े तालाब की पारिस्थितिकी और जल की शुद्धता पूर्णतः सुरक्षित रहेगी। ये शिकारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा निर्मित किए गए हैं, जिनके द्वारा निर्मित शिकारे केरल, बंगाल और असम में भी पर्यटकों द्वारा अत्यंत पसंद किए जा रहे हैं। भोपाल का बोट क्लब इन आकर्षक शिकारों के साथ पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। शिकारों पर नौकायन का आनंद लेने के साथ पर्यटक बर्ड वाचिंग, हैंडीक्रॉफ्ट प्रोडक्ट, स्थानीय व्यंजन, आर्गेनिक वेजिटेबल्स और फ्रूट्स आदि भी खरीद सकेंगे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
प्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटकों को कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील का आनंद, झीलों की नगरी भोपाल में ही मिल जाएगा। शिकारों में पर्यटकों के लिए खान-पान एवं आरामदायक बैठक व्यवस्था की गई है। ये शिकारे प्रदेश के जल-पर्यटन (वॉटर टूरिज्म) को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाएंगे।
21 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में कबीर मेला शुरू
मध्य प्रदेश में उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला कबीर मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हो रहा है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित कबीर गुफा तथा कबीर चबूतरा के दर्शन करने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देशभर से कबीरपंथी तथा अन्य दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं।
52 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में अगले दो दिन में कड़ाके की सर्दी, टूटेंगे रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में ठंड तेज होगी। पहाड़ों की बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री और गिर सकता है। पचमढ़ी 6.7° के साथ सबसे ठंडा रहा। नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठिठुरन के बाद दिसंबर-जनवरी में भी कड़ाके की सर्दी जारी रहने का अनुमान है।
53 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
मार्गशीष पूर्णिमा की भस्म आरती, कान में सर्प के कुंडल पहनकर बाबा महाकाल ने दिए दर्शन
अगहन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
23 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल के अपर लेक में CM डॉ. मोहन यादव ने किया शिकारा सेवा का लोकार्पण
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अब श्रीनगर की डल झील की तरह, भोपाल के बड़े तालाब में भी शानदार शिकारा सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस नई सेवा का उद्घाटन किया।अब जल-पर्यटन का आनंद लिया जा सकता है।
33 views • 5 hours ago
Richa Gupta
इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
79 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन,द्वितीय अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को द्वितीय अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 13,476.94 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है, जिसमें ग्रामीण विकास, किसानों और जल संसाधन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
45 views • 8 hours ago
Richa Gupta
अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस: CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 3 चीतों को जंगल में रिलीज
अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 3 चीतों को प्राकृतिक आवास में रिलीज करेंगे। मध्यप्रदेश में वन संरक्षण को बढ़ावा देने की यह बड़ी पहल।
71 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम के बदलते रुख के साथ मध्यप्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है, जबकि कुछ स्थानों पर दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार से हिमाचल में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके चलते सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
73 views • 8 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में कश्मीर का एहसास: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे बड़े तालाब में शिकारा सेवा का शुभारंभ
भोपाल में पहली बार बड़े तालाब पर शिकारा सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यटन बढ़ाने के लिए इसका शुभारंभ करेंगे।
75 views • 8 hours ago
...