दुबई और स्पेन की यात्रा मध्यप्रदेश के लिए खोलेगी विकास के नए द्वार - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा मध्यप्रदेश में विकास के नए द्वार खोलेगी। दुबई और स्पेन के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। इस यात्रा से मध्यप्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 21 जुलाई 2025
105
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा मध्यप्रदेश में विकास के नए द्वार खोलेगी। दुबई और स्पेन के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। इस यात्रा से मध्यप्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे पूर्व भी जर्मनी, जापान और यूके आदि की यात्रा के दौरान वहां से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बड़े प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। मध्यप्रदेश में निरंतर देश-विदेश से आ रहे निवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सहायक होंगे। यह अत्यंत आनंद का विषय है कि मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दुबई और स्पेन की यात्रा से लौटने पर स्टेट हैंगर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम एवं मीडिया संवाद में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन और दुबई यात्रा में 11 हजार 119 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे 14 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

दुबई और स्पेन यात्रा से मध्यप्रदेश को 11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बदलना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। गरीब, युवा, महिला,किसान सभी वर्गों को साथ लेकर विरासत सहेजने से लेकर विकास की गति बढ़ाने का दृढ़ संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी नागरिकों से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित रहने को कहा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने अपने ग्यारह वर्ष के कार्यकाल में सात बार दुबई की यात्रा कर दो तरफा व्यापारिक और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने का कार्य किया है। दुबई एक लघु विश्व की तरह है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की नीतियों का अनुसरण करते हुए उद्योग एवं व्यापार वर्ष 2025 में देश-विदेश से निवेश लाने के प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में दुबई और स्पेन की यात्रा महत्वपूर्ण रही। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने के लिए इस यात्रा को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का एक-एक निर्णय विश्व में भारत की साख बढ़ाने का कार्य कर रहा है।


प्रदेश में 20 वर्ष में बदला वातावरण, अब विकास की गति तीव्र


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत दो दशक विकास के दशक रहे हैं। वर्ष 2002-03 तक प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में जो स्थिति रही उसमें निर्णायक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल को मध्यप्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन वर्षों में नागरिकों को यह अनुभव करवाया गया है कि सरकार क्या होती है। देश में गुजरात के बाद मध्यप्रदेश ऐसा राज्य होगा जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार सरोवर परियोजना में सबसे बड़े बांध को पूर्ण करवाकर राष्ट्र को समर्पित किया वहां मध्यप्रदेश के हित में अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं की स्वीकृति देकर उल्लेखनीय कदम उठाया। अब प्रदेश के विकास की गति तीव्र से तीव्रतम होगी।


भारत स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भारत सरकार ने भारत-स्पेन सांस्कृति सहयोग वर्ष की घोषणा की है। इस नाते उनकी स्पेन यात्रा अधिक प्रासंगिक हो गई है। इस वर्ष में अन्य गतिविधियों के साथ मध्यप्रदेश में स्पेन के कला और सांस्कृतिक जगत के प्रतिनिधियों और कलाकारों के मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


निवेश बढ़ाने के निरंतर प्रयास


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई और स्पेन की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश में सम्पन्न संभाग स्तरीय उद्योग कॉनक्लेव, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, दुबई और स्पेन यात्रा के पूर्व इंग्लैंड, जर्मनी और जापान की यात्राओं में नए निवेश के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्धि के प्रयास किए गए हैं। भारत के प्रमुख नगरों कोलकाता, कोयम्बटूर, सूरत, लुधियाना में भी सेक्टर वाइज बैठकों और संगोष्ठियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में उद्योग क्षेत्र में नई इकाईयों की स्थापना के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।


बहनों को देंगे रक्षा बंधन का तोहफा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षा बंधन 9 अगस्त से पहले लाड़ली बहनाओं के खाते में 1500 रुपए पहुंचने वाले हैं। योजना में दी जाने वाली 1250 रुपए की मासिक राशि के अलावा रक्षाबंधन पर शगुन के रूप में अतिरिक्त 250 रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार, दुनिया में बजेगा भारत का डंका
मध्यप्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ खजाना मिला है जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बजेगा और भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास कर सकेगा। ये जानकारी संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के अकूत भंडार मिले हैं।
61 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
3 और 4 अगस्त को अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 3 और 4 अगस्त को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, मानसून द्रोणिका फिलहाल एमपी के सीधी जिले से होकर गुजर रही है। 24 घंटे बाद सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।
84 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सोने का अकूत भंडार देख चमके भू-वैज्ञानिकों के चेहरे, MP हुआ मालामाल
लौह अयस्क की खदानों के लिए पहचाने रखने वाले जबलपुर में अब सोना मिला है। इसने भू-वैज्ञानिकों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ गोल्ड और अन्य धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है।
74 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सीहोर से भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकलेगी, शिव भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
6 अगस्त से सीहोर से भारत की सबसे बड़ी 11 किमी कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी, रास्ते में 300 स्थानों पर स्वागत होगा।
75 views • 9 hours ago
Richa Gupta
MP में भारी बारिश से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश से राहत रही लेकिन कल से फिर से तेज़ बारिश का दौर शुरू होगा। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
80 views • 9 hours ago
Richa Gupta
भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका स्वागत किया, मालवा कला‑संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा।
68 views • 10 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन का खरगोन और सीहोर दौरा, 4 इंडस्ट्रियल यूनिट की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे।
77 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव सीहोर में 2 अगस्त को 4 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी वितरित करेंगे। जिससे यहां लगभग 33 करोड़ 85 लाख रूपये का निवेश होगा। इन औद्योगिक इकाइयों से सीहोर जिले में 1165 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
78 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी को CM मोहन यादव ने दिया न्योता, अक्टूबर में देंगे दो बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो और धार में बनाए जा रहे पीएम मित्र पार्क के लोकार्पण का न्योता दिया। उन्होंने मप्र में निवेश लाने के प्रयासों की भी जानकारी दी। सब ठीक रहा तो अक्टूबर में दोनों सौगात प्रदेश को मिलेंगी।
96 views • 2025-08-01
Sanjay Purohit
आज से NO हेलमेट, NO पेट्रोल, हर पेट्रोल पंप नजरबंद, उल्लंघन पर जेल
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को आज से पेट्रोल नहीं मिलेगा। कलेक्टर के आदेश का कड़ाई से पालन होगा। इसको लेकर पेट्रोल पंप पर भी महकमा नजर रखेगा। नियम विपरीत काम करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
39 views • 2025-08-01
...