क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप-2025 जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। छतरपुर जिले के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों, संसाधनों की कमी और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद परिश्रम और दृढ़ संकल्प के आधार पर क्रांति ने यह मुकाम हासिल किया। क्रिकेटर क्रांति गौड़ केवल प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 07 नवंबर 2025
155
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप-2025 जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। छतरपुर जिले के घुवारा की तेज गेंदबाज क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों, संसाधनों की कमी और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद परिश्रम और दृढ़ संकल्प के आधार पर क्रांति ने यह मुकाम हासिल किया। क्रिकेटर क्रांति गौड़ केवल प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जबलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान किया जाएगा।

छतरपुर में बनेगा नया क्रिकेट स्टेडियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए छतरपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की बहाली के लिए अपील करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी और तेज गेंदबाज क्रिकेटर क्रांति गौड़ के मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ के आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति के माता-पिता मुन्ना सिंह गौड़ तथा नीलम सिंह गौड़ और कोच राजीव बिरथरे को अंगवस्त्रम और पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश खेल अकादमी की बालिकाओं ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ से संवाद किया।


योग और ध्यान, फिटनेस तथा एकाग्रता के लिए जरूरी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ और खेल अकादमी की बालिकाओं के संवाद में सहभागिता करते हुए उपस्थित बालिकाओं को फिटनेस का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान, फिटनेस तथा एकाग्रता के लिए जरूरी हैं। यह दोनों तत्व खेल के साथ-साथ बेहतर जीवन के लिए भी आवश्यक हैं। उपस्थित बालिकाओं ने क्रिकेटर क्रांति से उनके फिटनसे रूटीन, रूचियों, संघर्ष, खेल की निरंतर प्रैक्टिस और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में हुए अनुभवों के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बालिकाओं ने उनके बचपन की रूचियों और पसंदीदा खेल आदि के संबंध में भी प्रश्न किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन में सभी त्यौहारों और व्रत आदि पर क्षिप्रा नदी में स्नान की परम्परा है। वे भी बचपन में अपनी माताजी के साथ क्षिप्रा में स्नान के लिए प्राय: जाते थे। उन्हें तैरना तथा हॉकी खेलना भी विशेष रूप से पसंद था।




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में क्रिकेटर क्रांति ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर संघर्ष आवश्यक है। हम, स्वयं से जो प्रतिबद्धता करें और माता-पिता की हमसे जो अपेक्षा हो, उसे पूर्ण करने के लिए प्राण-प्रण से प्रयास करना जरूरी है। निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित है। क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने कहा कि खेल में सफलता के लिए फिटनेस और खान-पान का अनुशासन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने बताया कि इस अनुशासन का पालन करते हुए ही उन्होंने मीठा खाना पूरी तरह छोड़ दिया।


कोच राजीव बिरथरे ने कहा कि क्रिकेटर क्रांति गौड़ की फिटनेस पर शुरू से ही विशेष ध्यान दिया गया। इसी का परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के मैचों में फिटनेस को लेकर क्रिकेटर क्रांति को कभी समस्या नहीं आयी। यह फिटनेस ही थी, जिससे कई बार क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने चोटिल होने पर भी जल्द ही रिकवर हुईं और हर बार खेल के मैदान में जल्द वापस लौंटी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69% फॉर्म हुए डिजिटाइज
चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।
37 views • 5 minutes ago
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
35 views • 9 minutes ago
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
137 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 18 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
94 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
99 views • 22 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द, घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करें
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित। यात्रियों को सलाह: घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें।
73 views • 22 hours ago
...