दिल्ली-NCR में पारा 10°C के करीब, यूपी में कोहरे का अलर्ट,पंजाब–राजस्थान सहित कई राज्यों में बढ़ी ठंड
उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में आज से ठंड में और वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 11°C और हवा की गति 10–15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
25
0
...

उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में आज से ठंड में और वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 11°C और हवा की गति 10–15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।


पंजाब–मध्यप्रदेश में छाया कोहरा

दिल्ली में रात के दौरान तापमान गिरकर 1°C तक पहुंच गया, जिससे सर्दी और तेज महसूस हुई।

पंजाब, बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। अगले दो–तीन दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।


उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंडक

यूपी में 23 नवंबर की सुबह घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 11–15°C दर्ज हुआ। 26–28 नवंबर के बीच तापमान में 2–4°C की और गिरावट संभावित है।

आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह का कोहरा और धुंध दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप निकलेगी, हालांकि हल्की धुंध बनी रह सकती है।


बिहार में पटना के लिए कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2–4°C की और गिरावट की संभावना जताई है। पटना और आसपास के इलाकों में सुबह हल्के कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। मनाली में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 2°C तक पहुंचने का अनुमान है।


राजस्थान का मौसम

अजमेर में आज अधिकतम तापमान 28.3°C और न्यूनतम 11.4°C रिकॉर्ड हुआ। भीलवाड़ा में दिन का तापमान 27.6°C और रात का तापमान 10.8°C दर्ज किया गया।

शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी अपने चरम पर है। पिलानी में अधिकतम 29.9°C और न्यूनतम 10.2°C रहा, जबकि सीकर में अधिकतम 27.5°C और न्यूनतम 8.2°C दर्ज हुआ, जो प्रदेश के सबसे कम तापमानों में शामिल है।


दिल्ली–यूपी–राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरा और शुष्क ठंड लोगों को प्रभावित कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और बुज़ुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
तेजस क्रैश: आज कांगड़ा पहुंचेगा शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर
दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पटियालकड़, कांगड़ा लाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं।
10 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
तेजस क्रैश से भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट को बड़ा झटका!
भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान का दुबई एयर शो में दुर्घटनाग्रस्त होना रक्षा निर्यात के लिए एक बड़ा झटका है। यह घटना तब हुई जब भारत इस विमान को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को बेचने की कोशिश कर रहा था। तेजस की क्षमता को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हाल ही में इसके 180 विमानों का ऑर्डर दिया है।
18 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत के लिए कैसी रही G-20 समिट?
जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कई विश्व नेताओं के साथ आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल सहयोग जैसे विषयों पर सार्थक बैठकें कीं।
18 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली-NCR में पारा 10°C के करीब, यूपी में कोहरे का अलर्ट,पंजाब–राजस्थान सहित कई राज्यों में बढ़ी ठंड
उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में आज से ठंड में और वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 11°C और हवा की गति 10–15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
25 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में अनंत अंबानी के ‘वंतारा’ के फैन हुए जूनियर ट्रंप
भारत यात्रा दौरान गुजरात राज्य के जामनगर में अनंत अंबानी के विशाल वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को इतना प्रभावित कर दिया कि उन्होंने कहा-“यहां के जानवर मुझसे बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।”
105 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में लगभग 30% महिलाए अपने अंतरंग साथी की हिंसा का शिकार होती हैं - WHO
भारत में वर्ष 2023 में 15-49 वर्ष आयु वर्ग की पांच में से अधिक यानी लगभग 20 % महिलाओं को अंतरंग साथी द्वारा हिंसा का सामना करना पड़ा जबकि लगभग 30 % महिलाएं अपने जीवनकाल में ऐसी हिंसा से प्रभावित हुई हैं। WHO की एक नयी वैश्विक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
99 views • 2025-11-22
Sanjay Purohit
बांके बिहारी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, सीढ़िया चढ़ने और जगमोहन में दर्शन करने पर रोक लगाई
बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष ने पुजारियों की तरफ से नियमों का पालन न करने के बाद जगमोहन में सीढ़ियां चढ़ने या दर्शन करने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
109 views • 2025-11-22
Sanjay Purohit
अमेरिकी अरबपति की बेटी नेत्रा मंटेना की ड्रीम वेडिंग से रोशन हुआ झीलों का शहर
अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना का शादी समारोह झीलों के शहर उदयपुर में होगा, जिसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा राजनीति तथा उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे।
125 views • 2025-11-22
Richa Gupta
जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने भारतीय टेक उद्यमियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात की और नवाचार, निवेश और साझेदारी पर जोर दिया।
79 views • 2025-11-22
Richa Gupta
कांग्रेस 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में करेगी मतदाता सूची विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन करेगी। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे होंगे शामिल।
88 views • 2025-11-22
...