Kota में 10वीं सदी का चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर धराशाही होने की कगार पर, प्रशासन पर गंभीर आरोप
कोटा में यूं तो बहुत प्राचीन भगवान भोलेनाथ के मंदिर हैं, सभी की अपनी अलग ही गाथा है, लेकिन कोटा के चंद्रेसल गांव में बने चन्द्रेश्वर महादेव की भी अपनी महिमा है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 11 जुलाई 2023
7328
0
...
Kota: कोटा में यूं तो बहुत प्राचीन भगवान भोलेनाथ के मंदिर हैं, सभी की अपनी अलग ही गाथा है, लेकिन कोटा के चंद्रेसल गांव में बने चन्द्रेश्वर महादेव की भी अपनी महिमा है। कहा जाता है कि भगवान के दर्शन कर यहां जलाभिषेक करने मात्र से भगवान मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। चम्बल (Chambal) की सहायक नदी चन्द्रलोई के तट पर बने इस मंदिर की प्राचीनता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मंदिर जमीदोज होने के कगार पर है और यहां की नागा साधुओं की समाधियों पर जो लेख मिलता है वह अपने आप में अनूठा है।

पुरातत्व संपदा को संभालने वाला कोई नहीं!

चन्द्रेश्वर महादेव के इस स्थान को शिव मठ (Kota) भी कहा जाता है। शिव (Shiv) मठ में चार देवालय हैं। जिसमें शिव मंदिर के अलावा विष्णु मंदिर भी प्रमुख है। शिव मंदिर में कई प्रतिमाएं विद्यमान हैं जो मूर्तिकला की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। चन्द्रेश्वर महादेव शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर (Temple) में बेशकीमती पुरातत्व संपदा इधर-उधर बिखरी हुई है। जिसकी सार संभाल करने वाला कोई नहीं है।

जिला प्रशासन नहीं ले रहा सुध

मंदिर के पुजारी महंत के अनुसार, मंदिर के नाम पर 750 बीघा सिंचित भूमि है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी समय पर सुध नहीं लिए जाने के कारण श्रद्धालुओं में नाराजगी है। इस मंदिर पर होने वाली खेती का पैसा जिला प्रशासन के खाते में जाता है। अब तक मंदिर के खाते की जमीन का करोड़ों रूपया सरकार के पास हैं, लेकिन उसका उपयोग इस मंदिर के जीर्णोद्धार में नहीं किया जा रहा, हालाकी कुछ काम हुए हैं, लेकिन काम बीच में ही रोक दिया गया जिससे यह मंदिर धराशाही होने की कगार पर है।

नागा साधुओं ने यहां ली थी जिंदा समाधी

चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी व अन्य ग्रामीण (Kota) बताते हैं कि यहां नागा साधु रहा करते थे। जो कभी मंदिर से बाहर नहीं आते थे, एक गुफा सीधी नदी तक जाती थी और वहां से वह स्नान आदि कर वापस मंदिर में चले जाते थे। ग्रामीणों का कहना है कि दो साधुओं ने यहां जिंदा ही समाधि ली थी, जबकी अन्य कई नागा साधुओं की यहां समाधि आज भी देखी जा सकती है। इस मंदिर का शिवलिंग भी खंडित होता जा रहा है। अन्य प्रतिमाएं भी यहां बिखरी पड़ी हैं, जिनकी सार संभाल नहीं हो रही, यह मंदिर कोटा बसने से पूर्व का है।
ये भी पढ़ें
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द | जानिए कब तक और क्या है वजह...
...

National

See all →
Ramakant Shukla
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन की जीत,452 वोट मिले
15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।
32 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
उपराष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी, जल्द आएगा परिणाम
15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। काउंटिंग का कार्य शाम 6 बजे से जारी है और अनुमान है कि रात 8 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
134 views • 5 hours ago
Richa Gupta
गूगल सर्च का एआई मोड अब हिंदी में भी होगा उपलब्ध
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। अब दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने भी सर्च में हिंदी में एआई मोड शुरू कर दिया है।
70 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी का धर्मशाला में बड़ा ऐलान, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जारी किया 1500 करोड़ का राहत पैकेज
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए ₹1500 करोड़ की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। कांगड़ा जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरे के बाद पीएम मोदी ने यह ऐलान किया है।
38 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
क्या ट्रैक बदल रही बीजेपी की सियासत
मोदी सरकार ने जीएसटी में सुधार का ऐलान किया है, जिससे कई चीजें सस्ती होंगी। सरकार का यह फैसला आर्थिक सुधार की दिशा में है। माना जा रहा है कि सरकार अब असल मुद्दों पर ध्यान दे रही है। 2024 के चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद यह बदलाव आया है।
68 views • 9 hours ago
Richa Gupta
नेपाल में हर गली पर पुलिस तैनात, दुकानें बंद, सड़कों पर सन्नाटा
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ ‘जेन-जी’ के विरोध-प्रदर्शन के बाद आज मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
61 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
रामनगरी अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। रामनगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा।
72 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 1.10 लाख रुपये का आंकड़ा किया पार
सोने ने पहली बार 1.10 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से यह रुझान फिलहाल जारी रह सकता है।
39 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली हाई कोर्ट पहुचीं ऐश्वर्या राय, AI जेनरेटेड तस्वीरों को लेकर की ये अपील
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उनका इल्जाम है कि कई प्रोडक्ट उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर बिना इजाजत के इस्तेमाल कर रहे हैं।
71 views • 10 hours ago
Richa Gupta
ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
वित्त वर्ष 2024-25 (कर निर्धारण वर्ष 2025-26) के लिए आयकर विवरणी (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तिथि को बढ़ाने से करदाताओं को अपने अनुपालन दायित्वों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
88 views • 11 hours ago
...