Rajasthan News: 60 साल के कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, गहलोत बोले- उनकी तबीयत नासाज, SMS में होगी सर्जरी
राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष (Rajasthan News) और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी (60) को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया।


payal trivedi
Created AT: 27 अगस्त 2023
8414
0

Jaipur: राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष (Rajasthan News) और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी (60) को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सीनियर्स डॉक्टर्स की सलाह पर एसएमएस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जाएगी।
सीएम गहलोत उनकी सेहत की जानकारी लेने पहुंचे हॉस्पिटल
इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी को देखने मानसरोवर के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज हुआ है। मुख्यमंत्री ने डूडी की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबीयत नासाज है।2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं डूडी
डूडी के परिजनों ने बताया- आज सुबह 9 बजे वह घर (Rajasthan News) पर अचेत होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को को यहां बुलाया गया। फिलहाल डूडी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे समर्थक
रामेश्वर डूडी वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। नोखा के बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। डूडी के बीमार होने की सूचना मिलने पर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए है। वहीं, नोखा में डूडी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे। रामेश्वर डूडी नोखा से विधायक, प्रधान भी रह चुके हैं।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम