गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गीता जयंती, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रदेश में गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाएं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 08 नवंबर 2025
107
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गीता जयंती, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रदेश में गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाएं। इसके साथ ही ऑनलाइन श्रीमद् भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


मध्यप्रदेश में 7 से 25 नवंबर की अवधि में ऑनलाइन श्रीमद् भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता हो रही है। मध्यप्रदेश के 70 वें स्थापना वर्ष में इस स्पर्धा में 70 पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है। पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रूपए का रहेगा। इसके साथ ही 31 हजार रूपए के तीन तृतीय पुरस्कारों सहित 15 लैपटाप, 30 ई-बाइक और 20 ई-रिक्शा का वितरण भी किया जाएगा। श्रेष्ठ ज्ञान स्तर के लिए प्रतियोगिता में 11 से 25 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 2 वर्ष तक शिक्षावृत्ति देने का प्रावधान भी किया गया है। प्रतियोगिता में नागरिकों, विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगिता में कारावास के बंदी भी हिस्सा ले सकेंगे। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।


हरियाणा के कुरूक्षेत्र में सजेंगे मध्यप्रदेश के व्यंजनों के स्टॉल


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 नवंबर से 1 दिसंबर की अवधि में कुरुक्षेत्र में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की तैयारी की जानकारी भी प्राप्त की। इस महोत्सव में मध्यप्रदेश के आंचलिक और जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से प्रदर्शनी, मेले और नाट्य समारोह के आयोजन होंगे। नाट्य समारोह में श्री पुनीत इस्सर और श्री मोहित शेवानी मुंबई, श्री शिरीष राजपुरोहित उज्जैन के कार्यक्रमों सहित जनजातीय संग्रहालय के सौजन्य से जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति होगी।


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, वीर भारत न्यास सहित उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, गृह, जनसंपर्क, संस्कृति संचालनालय, कृषि उद्योग विकास परिषद नई दिल्ली, इस्कॉन, गीता परिवार और विश्व गीता प्रतिष्ठानम की भागीदारी के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरों में गीता भवन और विभिन्न चिन्हित स्थानों पर श्रीकृष्ण पाथेय से संबंधित कार्यों को भी पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग और रोजगार वर्ष 2025 के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के साथ स्कूल विद्यार्थियों को जोड़कर एक अभिनव कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में 1 से 3 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए की जा रही तैयारी की भी जानकारी प्राप्त की। इस महोत्सव में ऑनलाइन श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कृत प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में 21 लाख नागरिकों की विशाल भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसम्बर को दशहरा मैदान उज्जैन में गीता पाठ और प्रदर्शनी सहित सांगीतिक प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन काव्य पाठ और सांगीतिक प्रस्तुति और तीसरे दिन बैंगलोर एवं भोपाल के संगीत दल प्रस्तुति देंगे।


भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर होगा श्रीमद् भगवद् गीता का सस्वर पाठ


भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 1 दिसम्बर को लाल परेड ग्राउण्ड पर आचार्यों की सन्निधि में श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ होगा। इसके साथ ही गौ और गोपाल पर आधारित प्रदर्शनी और बैंगलोर के दल द्वारा गीता ऑन व्हील्स सांगीतिक प्रस्तुति होगी। दो दिसम्बर को रवीन्द्र भवन भोपाल के हंसध्वनि सभागार में कृष्णायन की प्रस्तुति के साथ दिव्यांग कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।


जिला स्तर पर कार्यक्रमों का स्वरूप


बैठक में जानकारी दी गई कि 1 दिसम्बर को प्रदेश के विकासखंडों में गीता पाठ होंगे। जिला मुख्यालय पर भी आचार्यों की सन्निधि में सस्वर पाठ होंगे। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विशेष स्थलों जैसे इंदौर जिले के जानापाव, धार जिले के अमझेरा, उज्जैन जिले के नारायणा, अशोकनगर जिले के चंदेरी, रायसेन जिले के जामगढ़, देवास जिले के पीवडिया-खातेगांव, सागर जिले के प्राचीन नगर एरण और पन्ना जिले में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। गीता जयंती पर श्रीकृष्ण मंदिरों की विशेष सज्जा की जाएगी। जिला स्तर पर संतों और विद्वतजनों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग द्वारा इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही है।


विक्रमोत्सव 2026 के आयोजन पर चर्चा


बैठक में विक्रमोत्सव 2026 के आयोजन पर भी चर्चा हुई। विक्रमोत्सव की शुरूआत 15 फरवरी 2026 से होगी और 19 मार्च 2026 तक विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके बाद 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। विक्रमोत्सव में मुख्य रूप से अनादि देव शिव की कलाओं का शिवार्चन, कलश यात्रा, प्रदर्शनी, शिव पुराण, विक्रम व्यापार मेला, विक्रम नाट्य समारोह, पुतुल कठपुतली समारोह, अनादि पर्व, शिल्प कार्यशाला, मालवी कलम कार्यशाला, विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम, कवि सम्मेलन, लोकरंजन, अनहद वैचारिक समागम, पौराणिक फिल्म अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, महाकाल पृथ्वी का समय शोध संगोष्ठी, वेद अंताक्षरी, सूर्य उपासना की गतिविधियां होंगी। प्रदेश के जिलों में भी विक्रमोत्सव के कार्यक्रम होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इटारसी स्टेशन पर खड़ी रीवा-भोपाल सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन में लगी आग, धुआं उठने से मचा हड़कंप
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इंजन के ड्राइवर कैब से धुआं निकलते ही रेलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आग भड़कने से पहले ही काबू पा लिया।
28 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुंची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन
दीप्ति शर्मा रविवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी मंडप से विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
23 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
खंडेलवाल बोले- SIR को लेकर गुमराह कर रही कांग्रेस, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से डर रही है पार्टी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी चुनाव आयोग यही प्रक्रिया अपनाता था, तब पार्टी ने कभी विरोध नहीं किया। लेकिन अब कांग्रेस जनता को गुमराह करने और असुरक्षा फैलाने का प्रयास कर रही है।
24 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में त्रिपुंड और बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
28 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
बागेश्वर बाबा की सनातन पदयात्रा में मनोहर लाल खट्टर से लेकर शिखर धवन, रेसलर खली हुए शामिल
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा' आज दूसरे दिन चलकर सुबह फरीदाबाद पहुंची। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए। वहीं, क्रिकेटर उमेश यादव और शिखर धवन, रेसलर खली समेत कई हस्तिया भी यात्रा का हिस्सा बने।
47 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
ताजुल मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनवाना चाहती थीं शाहजहां बेगम
भोपाल की ताज-उल-मसाजिद का निर्माण किसी नवाब ने नहीं, बल्कि बेगम ने कराया था। जानकर हैरानी होगी, लेकिन भोपाल की शाहजहां बेगम ने इस मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनाने का इरादा किया था।
36 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
MP में कड़ाके की ठंड, 10 से 16 नवंबर के बीच चलेगी कोल्ड वेव
मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले 10 दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 25 साल में ऐसा पहली बार है, जब नवंबर की शुरुआत में ही यहां कई इलाकों में शीतलहर चलने लगी है। आलम ये है कि, प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा पहुंचा।
29 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
भूकंप के झटकों से हिली रतलाम की धरती, घरों से बाहर निकले लोग
रतलाम में शनिवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं, सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
41 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में कांस्टेबल से डीएसपी तक हर दिन आधा घंटा ध्यान करेंगे
पुलिस की ड्यूटी एक ऐसा काम जिसमें 24 घंटे जनता की सेवा करना होती है, लेकिन खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। थकान, नींद की कमी और मानसिक तनाव अब पुलिस जीवन का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो न केवल उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि उनके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।
36 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
‘हिम्मत से लड़ना है, सरकार कांग्रेस की बनेगी’, पचमढ़ी में राहुल की बैठक, जिला अध्यक्षों का बढ़ाया हौसला
राहुल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश के पचमढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश के सीनियर नेताओं और जिला अध्यक्षों से संवाद किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2028 के लिए पार्टी की रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण योजना पर चर्चा की।
33 views • 8 hours ago
...