फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच- CM डॉ. मोहन यादव
फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 13 जून 2025
28
0
...

फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा। इस ऐतिहासिक एमओयू पर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज़ डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ सम्बन्ध हमेशा से अच्छे रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुए है। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों के लिए भी तत्पर है। उनकी आगामी माह फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है। भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

एमओयू के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा और फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों और गाइड्स को फ्रेंच भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को बल देगा और स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों तथा सांस्कृतिक संगठनों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हुआ महाकाल का अलौकिक शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
46 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 10 लोगों समेत कई मवेशियों की मौत
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ धमाकेदार बारिश हुई है। बारिश ने एक तरफ तो कुछ इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी तो वहीं, दूसरी तरफ बिजली गिरने से कई लोगों और मवेशियों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि, बीते 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने वाले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 लोगों की मौत हुई है।
52 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
सितंबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो
भोपाल मेट्रो सितंबर में दौड़ेगी। सबसे पहले सुभाष नगर से एम्स के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ कर सकते हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में डेडलाइन तय हुई। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि काम में अड़ंगा लगाने वाले अफसरों व एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
40 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP में 16 जून को मानसून की धमाकेदार एंट्री, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश का दौर शुरु हो गया। अगले पांच से छह दिन ऐसी स्थिति रह सकती है। दो दिन में प्रदेश गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 16 जून के बाद प्रदेश में कई जगह झमाझम हो सकती है।
116 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में अमित शाह की नसीहत, सांसद और विधायकों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिविर का शुभारंभ करने के बाद सांसदों और विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
51 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
BJP सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, CM डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आज व्यवाहरिक ट्रेनिंग दी जाएगी.
55 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
नक्सल विरोधी अभियान में शामिल बहादुर पुलिसकर्मियों को मिलेगी पदोन्नति-CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में 4 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने पर राज्य पुलिस बल के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को प्रदेश की धरती से समूल खत्म करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को पाने में हमारे पुलिस जवानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
57 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 22 जिलों में होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर चार प्रभावी मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। जिसके चलते अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां काफी अनुकूल होने लगी हैं।
67 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
लगातार पैर पसार रहा है कोरोना... इंदौर में मिले आठ नए कोरोना मरीज
इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। बढ़ते मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंतित कर दिया है।
56 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खाते में इस दिन आएगी जून महीने की किस्त..
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
74 views • 21 hours ago
...