क्यों पड़ता है मिर्गी का दौरा? जान लीजिए इस खतरनाक बीमारी के कारण और लक्षण
क्या आप जानते हैं कि 10 फरवरी यानी आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस है? अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के दिन आपको भी मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण और लक्षण के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 फरवरी 2025
273
0
...

भारत में 15 मिलियन से ज्यादा लोग मिर्गी से पीड़ित हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय पर उचित उपचार से मिर्गी से पीड़ित लोग सामान्य जीवन जी सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किस वजह से मिर्गी का दौरा पड़ता है? इसके अलावा आपको इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में भी पता होना चाहिए। आज यानी अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर हम आपको मिर्गी के बारे में जागरूक करने की कोशिश करते हैं।

मिर्गी का कारण

मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें एबनॉर्मल ब्रेन वेव्स के कारण बार-बार दौरे पड़ते हैं। ये डिसऑर्डर जेनेटिक भी हो सकता है। बर्थ डिफेक्ट और ऑक्सीजन की कमी भी मिर्गी का कारण बन सकती है। ब्रेन इंफेक्शन्स या फिर सिर की चोट की वजह से मिर्गी का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा स्ट्रोक और ब्रेन ट्यूमर भी मिर्गी का मुख्य कारण बन सकता है।

मिर्गी के लक्षण

समय रहते मिर्गी का इलाज किया जा सके, इसके लिए आपको मिर्गी के लक्षणों को पहचानने की जरूरत है। शरीर के एक हिस्से में या पूरे शरीर में झटके या मरोड़ पड़ना मिर्गी का लक्षण हो सकता है। पलक झपकाए बिना घूरना भी इस डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्राकृतिक व्यवहार भी मिर्गी की तरफ इशारा कर सकता है।

जरूरी है सावधानी बरतना

अगर आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के अंदर या फिर अपने किसी दोस्त में इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको जल्द से जल्द किसी न्यूरोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए जिससे मरीज का इलाज समय रहते शुरू किया जा सके।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Health & wellness

See all →
Sanjay Purohit
सावधान: क्या आप शॉवर में या नहाते समय पेशाब करते हैं? इस गंदी आदत से बचे
क्या आप शॉवर लेते समय पेशाब करते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप जाने-अनजाने में अपनी हेल्थ से खिलवाड़ कर रहे हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि नहाते समय पेशाब करना एक खतरनाक आदत हो सकती है। इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है और कुछ मामलों में किडनी को भी नुकसान हो सकता है।
10 views • 2025-05-08
Sanjay Purohit
रात में अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए?
पर्याप्त नींद और बेहतर नींद में अंतर होता है. पर्याप्त नींद को हम घंटों से निर्धारित करते हैं जबकि बेहतर नींद कम समय में भी शरीर को भरपूर आराम देती है. जरूरी है कि नींद को बेहतर बनाने का प्रयास करें. इसके लिए कुछ खास टिप्स को अपनाया जा सकता है.
31 views • 2025-05-05
Sanjay Purohit
क्या तेज़ गर्मी बना रही है आपको समर सेड, कैसे गर्मी डालती है दिमाग पर असर
तेज़ गर्मी का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, दिमाग पर भी पड़ता है। अगर आपको भी इस मौसम में चिड़चिड़ापन, थकान या मन का उदास रहना महसूस हो रहा है, तो यह सामान्य है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसके पीछे दिमाग में होने वाले कुछ खास बदलाव ज़िम्मेदार हैं।
75 views • 2025-04-28
payal trivedi
सेहतमंद रहने के लिए भीगे हुए बादाम या भीगी हुई मूंगफली, कौन है बेहतर?
आज के समय में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं मिलता है, और न ही हम सही ढंग से खानपान की रूटीन को फॉलो कर पाते हैं।
59 views • 2025-04-25
payal trivedi
तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती, सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक!
गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज जैसे मौसमी फलों का आनंद लेने का समय भी आ जाता है। तरबूज न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
65 views • 2025-04-25
payal trivedi
हीटवेव से बचने के लिए 5 देसी शरबत जो आपको रखेंगे ठंडा और स्वस्थ
हीटवेव का मौसम आते ही तापमान में वृद्धि होने लगती है, जिससे हमारे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। गर्मी के इस मौसम में लू, डिहाइड्रेशन, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आम हो जाती हैं।
104 views • 2025-04-24
Richa Gupta
हीट स्ट्रोक से बचाने के साथ ही वेट लॉस में भी मददगार है ककड़ी, गर्मी में जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
गर्मियों का मौसम कई मायनों में काफी मुश्किलों भरा होता है। इस मौसम में अक्सर धूप और तेज गर्मी लोगों को कई सारी समस्याओं का शिकार बना देती हैं।
83 views • 2025-04-23
payal trivedi
Summer Vegetables: गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, जानें इनके फायदें
गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है, जिनमें से एक है शरीर में पानी की कमी। इस मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि हमें अपनी डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत है।
78 views • 2025-04-23
Richa Gupta
गर्मियों में वजन कम करने के लिए करें पुदीने का सेवन
गर्मियों के दिनों में अधिकतर घरों में पुदीने का इस्तेमाल किया जा जाता है। पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पुदीने का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं।
58 views • 2025-04-22
Sanjay Purohit
हर 10 में से 8 पनीर के सेम्पल फेल, भारत में सबसे ज्यादा मिलता है मिलावटी पनीर!
अगर आप रोजाना पनीर खा रहे हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है। देश की खाद्य सुरक्षा एजेंसियों ने पनीर को भारत का सबसे ज्यादा मिलावटी खाद्य पदार्थ घोषित किया है। जिस पनीर को हम हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर समझते थे, वह अब हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
196 views • 2025-04-20
...