करवाचौथ पर आज कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना, लखनऊ समेत अन्य शहरों में चांद कब निकलेगा
मानसून के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। बारिश का दौर समाप्त होते ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज का मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां चांद निकलने का समय क्या है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 अक्टूबर 2025
486
0
...

मानसून के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। बारिश का दौर समाप्त होते ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज का मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां चांद निकलने का समय क्या है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की उम्मीद है।


उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति


उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। लखनऊ मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं बारिश की संभावना नहीं है। आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है।


यूपी के विभिन्न इलाकों का हाल


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में भी शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। 11 और 12 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है। 13 से 15 अक्टूबर तक भी प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई गई है। अगले पांच दिनों तक यूपी में बारिश और तेज हवा के चलने की संभावना नहीं है।


बिहार, झारखंड और ओडिशा का मौसम


बिहार में किसी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं है, हालांकि तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है। झारखंड में भी मौसम सामान्य रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। ओडिशा में 10 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।


करवाचौथ पर चांद कब निकलेगा?


नई दिल्ली: शाम 8:14 बजे


नोएडा: शाम 8:13 बजे


चंडीगढ़: शाम 8:10 बजे


कानपुर: शाम 8:07 बजे


लखनऊ: शाम 8:03 बजे


वाराणसी: शाम 7:59 बजे


गोरखपुर: शाम 7:53 बजे


अयोध्या: शाम 7:58 बजे


पटना: शाम 7:49 बजे


रांची: शाम 7:54 बजे


कोलकाता: शाम 8:12 बजे


बेंगलुरु: शाम 8:50 बजे


मुंबई: शाम 8:56 बजे

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत में प्रजनन दर में गिरावट, जनसंख्या 2080 तक स्थिर हो जाएगी
भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (IASP) के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) तेजी से गिरकर 1.9 पर आ गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है।
34 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
प्रधानमंत्री जन धन खातों में कुल जमा राशि 2.74 लाख करोड़ के पार
प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 57.11 करोड़ हो गई है और इन खातों में 2,74,033.34 करोड़ रुपए जमा है। यह जानकारी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई।
41 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में PM मोदी का योगदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड में दान करने की अपील की ताकि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में मदद मिल सके. इससे पहले दिन में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं दीं और देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान की सराहना की.
34 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
साइबर ठगी हुई तो इतने मिनट में करें शिकायत, ताकि वापस मिल सकें पैसे
डिजिटल वर्ल्ड में साइबर ठगी बहुत तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठग किसी को शिकार बना लेते हैं, उसके बाद उन्हें पकड़ना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि साइबर ठगी होने के बाद कुछ घंटे गोल्डन हावर्स में आते हैं, इस अवधि में यदि आप शिकायत कर देते हैं तो मुमकिन है कि आपके पैसे वापस आ जाएं।
45 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
सशस्त्र सेना झंडा दिवस : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
देश में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है
45 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
गोवा नाइट क्लब हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुख
गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया है
37 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- खेल बजट 3700 करोड़,यूपीए सरकार के खेल बजट से पांच गुना अधिक
चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में दायित्व संभालने पर, देश का खेल बजट 800 करोड़ था, और आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का खेल बजट 3700 करोड़ है, जोकि यूपीए सरकार के खेल बजट से लगभग पांच गुना अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में खेल क्रांति लाने के लिए अपनी खेल- खिलाड़ी हित की नीतियों के माध्यम से वचनबद्धता दोहराई है
57 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत
उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट था। DGP ने कहा, कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं। इनमें सभी नाइट क्लब के कर्मचारी शामिल थे
45 views • 22 hours ago
Richa Gupta
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’: नौवां संस्करण जनवरी में, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 का नौवां संस्करण जनवरी में आयोजित होगा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
83 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
163 views • 2025-12-06
...