पीएम मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माह तीन ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होंगी जिनका मध्यप्रदेश और देश के लिए विशेष महत्व है। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है इस नाते यह दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 26 मई 2025
283
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माह तीन ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होंगी जिनका मध्यप्रदेश और देश के लिए विशेष महत्व है। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है इस नाते यह दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह पर्यावरण दिवस भी है, और राज्य सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिकाधिक प्रयास कर रही है। जल गंगा संर्वधन अभियान का औपचारिक शुभारम्भ गुड़ी पड़वा से हो चुका है। प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ यह अभियान निरंतर 30 जून तक चलेगा। जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अभियान में व्यापक भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया से चर्चा में जून माह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी।


प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के पश्चात 9 जून को महत्वपूर्ण तिथि है जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सफल 11 साल पूरे होने का भी दिन है। यह विशेष उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लगातार तीन कार्यकाल के लिए सरकार बनाने के लिए बधाई के पात्र हैं, बल्कि उन्होंने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री जी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। इन ऐतिहासिक निर्णयों में चाहे वो ट्रिपल तलाक का विषय हो या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सभी समुदायों की ओर से मिलकर पूरा करवाना हो या फिर पाकिस्तान को तीन बार तगड़ा जवाब देने की कार्यवाही जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर करने की त्वरित कार्यवाही हो और साथ ही सीमाओं पर चीन का सामना करना हो, यह सभी ऐसे निर्णयों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीएसटी लागू करने से लेकर कई बदलाव, बदलते दौर के भारत में देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम नेतृत्व का ही यह प्रमाण है कि भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ठोस प्रयासों ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है।


काला दिवस से स्मरण किया जाता है लोकतंत्र का महत्व


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला दिवस माना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में जनता ने आपातकाल का प्रतिकार भी लिया। वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 जून को इस काले दिवस का स्मरण कर पूरे राष्ट्र में लोकतंत्र के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य हो रहा है। आगामी माह व्यापक स्तर पर इस तिथि पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।


उद्योग वर्ष में किसानों को देंगे सौगात


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार 26मई को नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी पधार रहे हैं। हमारी कृषि आधारित व्यवस्थाओं, कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कारखानों की स्थापना और इनसे मिलने वाले रोजगार,फसलों के संवर्धन और उपार्जन की दृष्टि से किसानों को उचित मूल्य दिलवाने का प्रयास है। प्रदेश में प्रसंस्करण इकाइयों की क्षमता बढ़ाने का अभियान संचालित होगा। उद्योग वर्ष में किसानों को महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। नरसिंहपुर के कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन, एआई आधारित उपकरणों और जैविक खेती के जीवंत प्रादर्श किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। अनेक विभाग स्टॉल लगाकर शासकीय कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार, दुनिया में बजेगा भारत का डंका
मध्यप्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ खजाना मिला है जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बजेगा और भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास कर सकेगा। ये जानकारी संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के अकूत भंडार मिले हैं।
64 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
3 और 4 अगस्त को अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 3 और 4 अगस्त को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, मानसून द्रोणिका फिलहाल एमपी के सीधी जिले से होकर गुजर रही है। 24 घंटे बाद सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।
87 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सोने का अकूत भंडार देख चमके भू-वैज्ञानिकों के चेहरे, MP हुआ मालामाल
लौह अयस्क की खदानों के लिए पहचाने रखने वाले जबलपुर में अब सोना मिला है। इसने भू-वैज्ञानिकों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ गोल्ड और अन्य धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है।
75 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सीहोर से भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकलेगी, शिव भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
6 अगस्त से सीहोर से भारत की सबसे बड़ी 11 किमी कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी, रास्ते में 300 स्थानों पर स्वागत होगा।
75 views • 9 hours ago
Richa Gupta
MP में भारी बारिश से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश से राहत रही लेकिन कल से फिर से तेज़ बारिश का दौर शुरू होगा। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
80 views • 10 hours ago
Richa Gupta
भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका स्वागत किया, मालवा कला‑संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा।
70 views • 10 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन का खरगोन और सीहोर दौरा, 4 इंडस्ट्रियल यूनिट की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे।
78 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव सीहोर में 2 अगस्त को 4 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी वितरित करेंगे। जिससे यहां लगभग 33 करोड़ 85 लाख रूपये का निवेश होगा। इन औद्योगिक इकाइयों से सीहोर जिले में 1165 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
78 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी को CM मोहन यादव ने दिया न्योता, अक्टूबर में देंगे दो बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो और धार में बनाए जा रहे पीएम मित्र पार्क के लोकार्पण का न्योता दिया। उन्होंने मप्र में निवेश लाने के प्रयासों की भी जानकारी दी। सब ठीक रहा तो अक्टूबर में दोनों सौगात प्रदेश को मिलेंगी।
96 views • 2025-08-01
Sanjay Purohit
आज से NO हेलमेट, NO पेट्रोल, हर पेट्रोल पंप नजरबंद, उल्लंघन पर जेल
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को आज से पेट्रोल नहीं मिलेगा। कलेक्टर के आदेश का कड़ाई से पालन होगा। इसको लेकर पेट्रोल पंप पर भी महकमा नजर रखेगा। नियम विपरीत काम करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
39 views • 2025-08-01
...