लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, उत्पादकता 111% रही
लोकसभा का छठा सत्र आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही समाप्ति से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों, कार्य संस्कृति और सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
62
0
...

लोकसभा का छठा सत्र आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही समाप्ति से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों, कार्य संस्कृति और सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


ओम बिरला ने कहा कि हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र के अंत पर पहुंच चुके हैं। इस अवधि में सदन की 15 बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विधायी और अन्य कार्यों के चलते इस सत्र की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा, “माननीय सदस्यगण, अब हम 18वीं लोक लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गए हैं। इस सत्र में हमने 15 बैठकें कीं। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सभा की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।”


अध्यक्ष ने आगे सभी सदस्यों से निवेदन किया कि वे ‘वंदे मातरम’ की धुन के सम्मान में अपने स्थान पर खड़े हों। इसके बाद औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाती है।


अनिश्चितकालीन स्थगन का अर्थ है कि अब इस सत्र की कोई अगली बैठक नहीं होगी। अगला सत्र केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति की अनुमति से बुलाया जाएगा।


ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा, “18वीं लोकसभा के छठे सत्र का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह सत्र 1 दिसंबर, 2025 को आरंभ हुआ जिसमें कुल 15 बैठकें आयोजित हुई। सभी माननीय सदस्यों के सहयोग से सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत के करीब रही। सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए माननीय प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सत्ता पक्ष एवं प्रतिपक्ष के सभी माननीय सदस्यों, लोक सभा सचिवालय तथा मीडिया के प्रति हार्दिक आभार।


बता दें कि संसद सत्र के आखिरी दिन भी संसद परिसर में विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने मनरेगा का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान, सांसदों ने ‘मनरेगा को मत मारो’ के नारे भी लगाए।


ज्ञात हो कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन विधेयक ‘जी राम जी’ को भारी हंगामे के बीच गुरुवार को लोकसभा में पारित कर दिया गया। यह विधेयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), 2005 की जगह लेगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ विपक्ष लामबंद है और प्रदर्शन कर रहा है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
दिल्ली में हवा बनी दुश्मन! AQI खतरनाक स्तर पर
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके इस वक्त कुदरत और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। घने कोहरे और जहरीली हवा के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
14 views • 22 minutes ago
Sanjay Purohit
चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की आशंका है, क्योंकि पड़ोसी देश को होने वाले निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से वृद्धि हो रही है।
17 views • 35 minutes ago
Sanjay Purohit
भारत में डायबिटीज को लेकर बड़ा खतरा: हर 9 सेकंड में एक मौत
डायबिटीज अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं रह गई, बल्कि यह भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। पिछले 25 वर्षों में भारत में डायबिटीज के मामले तीन गुना से अधिक दर्ज किए गए। वर्तमान में भारत में हर 7वें वयस्क को यह बीमारी है, और वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
20 views • 45 minutes ago
Richa Gupta
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित। इंडिगो ने यात्रियों को फ्लाइट टाइम की पुष्टि और एडवाइजरी जारी की।
54 views • 51 minutes ago
Richa Gupta
लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, उत्पादकता 111% रही
लोकसभा का छठा सत्र आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही समाप्ति से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों, कार्य संस्कृति और सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
Bangladesh Violence: युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद आगजनी-तोड़फोड़
बांग्लादेश के 2024 छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी का गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
87 views • 5 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। भारत-ओमान संबंधों में ऐतिहासिक क्षण।
76 views • 5 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी आज पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे डब्ल्यूएचओ ग्लोबल समिट को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 दिसंबर को पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे WHO Global Summit को संबोधित करेंगे। आयुष, योग और वैश्विक स्वास्थ्य पर फोकस।
83 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
75 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN! अमेजन पे ने लॉन्च किया नए फीचर
अगर आप अमेजन पे का इस्तेमाल करते हैं तो अब UPI पेमेंट पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाले हैं। अमेजन पे ने भारत में UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट शुरू कर दिया है। इस नए फीचर के तहत यूजर्स अब UPI PIN डाले बिना फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।
41 views • 21 hours ago
...