प्रदेश में बार्सिलोना की तरह विकसित किये जायेंगे थीम बेस्ड पार्क - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन प्रवास के अंतिम दिन 19 जुलाई को बार्सिलोना में कला, संस्कृति और स्थापत्य की विश्वप्रसिद्ध धरोहरों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना के तीन प्रमुख स्थलों पार्क गुएल, सागरदा फैमिलिया और पिकासो संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों में दर्शायी गई रचनात्मकता, स्थापत्य सौंदर्य और सांस्कृतिक संरक्षण के उदाहरणों को मध्यप्रदेश के विकास संदर्भ में गहराई से देखा और समझा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 20 जुलाई 2025
46
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन प्रवास के अंतिम दिन 19 जुलाई को बार्सिलोना में कला, संस्कृति और स्थापत्य की विश्वप्रसिद्ध धरोहरों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना के तीन प्रमुख स्थलों पार्क गुएल, सागरदा फैमिलिया और पिकासो संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों में दर्शायी गई रचनात्मकता, स्थापत्य सौंदर्य और सांस्कृतिक संरक्षण के उदाहरणों को मध्यप्रदेश के विकास संदर्भ में गहराई से देखा और समझा।

ऑर्गेनिक आर्किटेक्चर का अद्भूत मेल - पार्क गुएल

भ्रमण की शुरुआत प्रसिद्ध पार्क गुएल से हुई, जिसे प्रकृति और वास्तुकला के विलक्षण समन्वय का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविख्यात वास्तुकार अंटोनियो गौदी द्वारा डिज़ाइन किए गए इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को विशेष रुचि से देखा। उन्होंने प्राकृतिक आकृतियों, रंगीन मोज़ाइक से सजे ‘ड्रैगन स्टेयर’, 86 स्तंभों वाले ‘हाइपोस्टाइल हॉल’ और ‘सर्पेन्टाइन बेंच’ जैसे स्थलों को शहरी सौंदर्यीकरण, हरित विकास और सांस्कृतिक सार्वजनिक स्थलों के विकास की दृष्टि से प्रेरणास्पद बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी इस प्रकार की थीम आधारित कलात्मकता और पारंपरिक कला से सुसज्जित पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

आध्यात्म, विज्ञान और प्रकृति का अनोखा संगम : सागरदा फैमिलिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साग्रादा फमिलिया का भ्रमण किया। सागरदा फैमिलिया यूरोप के सबसे भव्य ऐतिहासिक गिरजाघर जो 140 वर्षों से निर्माणाधीन है और विश्वभर में सांस्कृतिक आस्था और वास्तु नवाचार का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध वास्तुकार अंटोनिया गौदी की इस सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजना में धार्मिक स्थापत्य की गहराई, जैविक आकारों का प्रयोग और प्रतीकात्मक कला को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों के उन्नयन में दीर्घकालिक दृष्टि, लोक सहभागिता और वैश्विक डिज़ाइन समन्वय का दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

कला और अभिव्यक्ति का जीवंत उदाहरण - पिकासो संग्रहालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बार्सिलोना यात्रा के अंतिम दिन पिकासो संग्रहालय का अवलोकन भी किया। पाब्लो पिकासो की रचनाओं से समृद्ध यह संग्रहालय कला, नवाचार और अभिव्यक्ति का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां प्रदर्शित "लॉस मेनिनास" जैसी श्रृंखलाओं, क्यूबिज्म आंदोलन और म्यूज़ियम की इंटरेक्टिव गैलरीज़ को देखा। उन्होंने मध्यप्रदेश की पारंपरिक कलाओं गोंड, फड़, मांडना आदि को डिजिटल प्लेटफॉर्म और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाने की योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कला न केवल पहचान का माध्यम है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और पर्यटन विकास का प्रभावी उपकरण भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन स्थलों से प्रेरणा लेकर राज्य में कला, स्थापत्य, धार्मिक पर्यटन और शहरी नवाचार से जुड़े क्षेत्रों में दीर्घकालिक और संरचित कार्ययोजना पर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में कला, संस्कृति और धरोहर संरक्षण की अहम भूमिका है, और इन वैश्विक उदाहरणों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार, दुनिया में बजेगा भारत का डंका
मध्यप्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ खजाना मिला है जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बजेगा और भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास कर सकेगा। ये जानकारी संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के अकूत भंडार मिले हैं।
15 views • 10 minutes ago
Sanjay Purohit
3 और 4 अगस्त को अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 3 और 4 अगस्त को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, मानसून द्रोणिका फिलहाल एमपी के सीधी जिले से होकर गुजर रही है। 24 घंटे बाद सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।
23 views • 58 minutes ago
Sanjay Purohit
सोने का अकूत भंडार देख चमके भू-वैज्ञानिकों के चेहरे, MP हुआ मालामाल
लौह अयस्क की खदानों के लिए पहचाने रखने वाले जबलपुर में अब सोना मिला है। इसने भू-वैज्ञानिकों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ गोल्ड और अन्य धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है।
27 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सीहोर से भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकलेगी, शिव भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
6 अगस्त से सीहोर से भारत की सबसे बड़ी 11 किमी कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी, रास्ते में 300 स्थानों पर स्वागत होगा।
53 views • 2 hours ago
Richa Gupta
MP में भारी बारिश से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश से राहत रही लेकिन कल से फिर से तेज़ बारिश का दौर शुरू होगा। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
67 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका स्वागत किया, मालवा कला‑संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा।
58 views • 3 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन का खरगोन और सीहोर दौरा, 4 इंडस्ट्रियल यूनिट की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे।
51 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव सीहोर में 2 अगस्त को 4 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त शनिवार को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी वितरित करेंगे। जिससे यहां लगभग 33 करोड़ 85 लाख रूपये का निवेश होगा। इन औद्योगिक इकाइयों से सीहोर जिले में 1165 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
68 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी को CM मोहन यादव ने दिया न्योता, अक्टूबर में देंगे दो बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो और धार में बनाए जा रहे पीएम मित्र पार्क के लोकार्पण का न्योता दिया। उन्होंने मप्र में निवेश लाने के प्रयासों की भी जानकारी दी। सब ठीक रहा तो अक्टूबर में दोनों सौगात प्रदेश को मिलेंगी।
87 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
आज से NO हेलमेट, NO पेट्रोल, हर पेट्रोल पंप नजरबंद, उल्लंघन पर जेल
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को आज से पेट्रोल नहीं मिलेगा। कलेक्टर के आदेश का कड़ाई से पालन होगा। इसको लेकर पेट्रोल पंप पर भी महकमा नजर रखेगा। नियम विपरीत काम करने वालों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
32 views • 23 hours ago
...