नागरिकों को सुगम राजस्व सेवाएं प्राप्त हों - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
कलेक्टर्स-कमिशनर्स कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के पांचवें सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स से कहा कि राजस्व विभाग को और भी जनोन्मुखी बनाया जाए जिससे शहरी और ग्रामीण नागरिकों को समय पर सुगम राजस्व विभाग की सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, भू-अर्जन योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने तथा राजस्व भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने की जरूरत बताई।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 08 अक्टूबर 2025
75
0
...

कलेक्टर्स-कमिशनर्स कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के पांचवें सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स से कहा कि राजस्व विभाग को और भी जनोन्मुखी बनाया जाए जिससे शहरी और ग्रामीण नागरिकों को समय पर सुगम राजस्व विभाग की सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, भू-अर्जन योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने तथा राजस्व भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने की जरूरत बताई।


पांचवे सत्र का अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने संचालन किया। इस सत्र में राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, EHRMS (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम, अविरल नर्मदा, शैक्षणिक संस्थाओं एवं अस्पतालों हेतु जनसहयोग और सीएम हेल्पलाइन जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।


राजस्व महाभियानों में 1 करोड़ से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण


इस सत्र में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। फेसलैस और पेपरलैस क्षेत्राधिकार मुक्त साइबर तहसील की स्थापना को लेकर चर्चा हुई। राजस्व न्यायालयों में समर्पित पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति और प्रत्येक कार्यदिवस में राजस्व न्यायालय के संचालन को लेकर भी विमर्श हुआ। इस दौरान जानकारी दी गई कि 3 राजस्व महाभियानों में 1 करोड़ से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्रदेश के 55 जिलों में पांच चरणों में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया गया है, इसमें 39 लाख 63 हजार हितग्राहियों को निजी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं। भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के लिए लैंड एक्विजिशन मैनेजमेंट सिस्टम (LAMS) का विकास किया गया है। मध्यप्रदेश डिजिटल क्रॉप सर्वे में जीरो इंटरफ़ेरेंस (शून्य बफर) के साथ कार्य करने वाला एकमात्र राज्य बन गया है।


यूनिफाइड पोर्टल ऐप MPeSeva के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध


सत्र में जानकारी दी गई कि प्रदेश के नागरिकों की समग्र परिवार आईडी 2 करोड़ 16 लाख हैं और कुल 6 करोड़ 47 लाख ई-केवायसी (E-kyc) की गई हैं। केस प्रबंधन एवं ट्रैकिंग प्रणाली (CMTS) बनाई गई है जो विभिन्न शासकीय विभागों में विविध प्रकरणों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करती है। यह प्रणाली, न्यायालयीन प्रकरणों में शासन की दक्षता, जवाबदेही एवं समन्वय को सुदृढ़ करती है। यूनिफाइड पोर्टल ऐप MPeSeva के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। सिंगल साइन ऑन के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक ही लॉगिन एवं पासवर्ड से विभिन्न पोर्टल में लॉगिन की सुविधा दी गई है।


सभी विभागों के नियमित कर्मचारियों के लिए तैयार वर्क फ्लो आधारित पोर्टल


प्रदेश के सभी विभागों के 6 लाख 50 हजार से अधिक नियमित कर्मचारियों के लिए वर्क फ्लो आधारित पोर्टल तैयार किया गया है। अब तक 45 विभागों एवं 84 विभागाध्यक्ष कार्यालयों के 2 लाख 25 हजार कर्मचारी ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं।


"अविरल नर्मदा" गतिविधियों के समन्वय के लिए समिति गठन पर चर्चा


सत्र में विमर्श हुआ कि निर्मल नर्मदा के लिए 16 जिलों को मुख्यतः कार्य करना होगा। नर्मदा क्षेत्र में क्रियान्वित गतिविधियों के समन्वय एवं अनुश्रवण के लिए समिति के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।


शैक्षणिक संस्थाओं एवं अस्पतालों हेतु जनसहयोग, सीएम हेल्पलाइन पर हुई सारगर्भित चर्चा


इस दौरान में रेडक्रास एवं रोगी कल्याण समितियां, शाला विकास एवं जनभागीदारी समितियां, सीएसआर एवं जनभागीदारी योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। जिला एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित कार्यक्रम एवं प्रयासों की जानकारी दी गई। सत्र में सीएम हेल्पलाइन के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। मिशन कर्मयोगी पर सीखें सप्ताह एवं पाठ्यक्रम प्रकाशन की जानकारी भी साझा की गईं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, कई जिला प्रभारी बदले गए
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव किए गए है। कई जिलों के जिला प्रभारी बदले गए। काम नहीं करने वाले जिला प्रभारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
47 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 17 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 10 शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे
वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम पर कोई खास सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। इसके चलते प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। इधर, हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
25 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पहली जिम्मेदारी कलेक्टर्स की -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कलेक्टर्स जिले के प्रशासनिक मुखिया होने के साथ-साथ जिला दण्डाधिकारी भी हैं, इसीलिए जिले में कानून व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करने की पहली जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में खुद का प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करें, ताकि किसी भी घटना या दुर्घटना की सूचना तत्काल प्राप्त हो और समय पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी घटना या दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। इससे घटना या दुर्घटना और अधिक बड़ा रूप नहीं लेंगी।
21 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
कफ सिरप कांड में 20 बच्चों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार
छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले में MP SIT ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी, श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छिंदवाड़ा के SP अजय पांडे के अनुसार, यह गिरफ्तारी 8 अक्टूबर की रात चेन्नई में की गई। अब MP SIT ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को मध्यप्रदेश लेकर आएगी। बता दें कि इस मामले में आरोपी रंगनाथन गोविंदन पर ₹20,000 का इनाम घोषित था।
58 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव,इन मुद्दों पर की चर्चा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
88 views • 18 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के गौरव, आकाश के अभेद प्रहरी भारतीय वायुसेना के सभी जवानों और उनके परिजनों को 'भारतीय वायु सेना दिवस' की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
32 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल नागपुर पहुंचे, कफ सिरप से बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल नागपुर में उपचाररत बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। निम्न-स्तरीय कफ सिरप के सेवन से बीमार हुए बच्चे नागपुर में विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं।
45 views • 23 hours ago
Richa Gupta
राजस्व सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
कलेक्टर्स-कमिशनर्स कॉन्फ्रेंस के पहले दिन के पांचवें सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स से कहा कि राजस्व विभाग को और भी जनोन्मुखी बनाया जाए जिससे शहरी और ग्रामीण नागरिकों को समय पर सुगम राजस्व विभाग की सेवाएं प्राप्त हो सकें।
78 views • 2025-10-08
Richa Gupta
मध्यप्रदेश बनायेगा वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ना सिर्फ उद्योग, व्यापार वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए बल्कि संपूर्ण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है।
76 views • 2025-10-08
Richa Gupta
घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोवंश की देखभाल के लिए जारी है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से श्री नामदेव दास त्यागी कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने और गोवंश की देखभाल के लिए गौशालाएं स्थापित करने का अभियान चल रहा है।
88 views • 2025-10-08
...