सिया विवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन,दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को हटाया
सिया विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को पद से हटाया गया है। साथ ही, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 24 जुलाई 2025
69
0
...

सिया विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को पद से हटाया गया है। साथ ही, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को अब राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग में तैनात किया गया है। वहीं, चंद्रमोली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पूर्व पदों के साथ पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक एप्को का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दीपक आर्य को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ-साथ कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन और समन्वय संगठन एप्को का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।


केसी गुप्ता के कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग का चार्ज संभालने के बाद, अमित राठौर प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग से इन अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त होंगे।


उमा माहेश्वरी आर अब केवल ओएसडी सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी की जिम्मेदारी संभालेंगी। दीपक आर्य के अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने के बाद वे कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन और समन्वय संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
जबलपुर से कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होंगे ठहराव – जानें पूरा शेड्यूल
अमरनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगस्त महीने में जबलपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन सीमित दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को सीधी यात्रा और बेहतर सुविधा मिलेगी।
22 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में CT स्कैन और MRI मशीन का किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को मॉडर्न MRI और CT स्कैन यूनिट की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर में अब राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है।
56 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज 19 जिलों में अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
81 views • 8 hours ago
Richa Gupta
MP में भी बनेंगे मेट्रो के कोच: इस जिले में स्थापित होगी फैक्ट्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन
मध्यप्रदेश के रायसेन में मेट्रो और वंदे भारत कोच की फैक्ट्री स्थापित होगी। भूमिपूजन 10 अगस्त को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
60 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर बेल पत्र और चंद्र, पहनी मोगरे की माला, भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन रात्रि 3 बजे बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए जागते हैं। बाबा महाकाल की पूजा की शुरुआत भगवान वीरभद्र के पूजन-अर्चन के साथ होती है। इसके बाद चांदी द्वार खोलकर गर्भगृह में पूजन-अर्चन शुरू किया जाता है।
64 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान केवल अभियान नहीं, मादक पदार्थों की लत से युवाओं को बचाने की दिशा में समाज और पुलिस की सहभागिता का सशक्त प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित वृहद जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी-है जरूरी" के अंतर्गत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए।
62 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
भाईदूज से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए प्रति माह, 2028 तक बढ़ाकर दिए जाएंगे 3000 रुपए, सीएम डॉ.मोहन यादव की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगारपरक उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
52 views • 10 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा में ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ का शनिवार को करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ–साथ पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रीवा में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शनिवार 26 जुलाई को शुभारंभ करेंगे।
61 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
आज मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, 9 जिलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो शुक्रवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके अलावा राज्य पर 5 अन्य वेदर सिस्टम भी सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में मूसलधार बारिश होने की संभावना है।
48 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे उद्योग और कारखाने मंदिरों की तरह हैं, जो लोगों के कष्ट मिटाते हैं। मध्यप्रदेश में उद्योगों का निरंतर जाल फैलाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को पलायन की आवश्यकता नहीं है, नए उद्योग शुरू होने से प्रदश में तेजी से समृद्धि आएगी। युवाओं को रोजगारपरक उद्योगों में प्रोत्साहन देते हुए 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार संपन्न राज्य बनाएंगे और मध्यप्रदेश देश का नंबर एक राज्य होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को भोपाल के निकट अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 416 करोड़ रूपये निवेश वाली 6 नवीन औद्योगिक इकाईयों के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
64 views • 12 hours ago
...