मध्यप्रदेश के 17 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 10 शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे
वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम पर कोई खास सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। इसके चलते प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। इधर, हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
77
0

वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम पर कोई खास सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। इसके चलते प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। इधर, हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों से मानसून की वापसी संभव है। हालांकि, गुरुवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
बात करें बुधवार की, तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया। वहीं, 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान इंदौर और राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम में ठंडक के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम