CM साय ने नवलीन को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग
खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 22 जुलाई 2025
33
0
...

खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

जन्म से ही स्वास्थ्यगत चुनौतियों से जूझने वाली नवलीन ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत में बदल दिया और खेल को अपना जीवन-मार्ग चुना। उन्होंने फरवरी 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर, अरविंद एवं रंजीत कौर छाबड़ा की सुपुत्री हैं। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे प्रारंभिक वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां रही। आस-पड़ोस, रिश्तेदार और परिचित हमेशा उनकी तबीयत के बारे में पूछते रहते थे, जिससे वह कभी-कभी उदास हो जाती थी, लेकिन नवलीन ने इस जिज्ञासा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और खुद को एक नई दिशा में ढाल दिया।

महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज हैं नवलीन

वर्ष 2018 में नवलीन ने बागबाहरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान अर्जित किया। वर्ष 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कंपाउंड बो से खेला जाता है, जिसके लिए उनके परिजनों ने उन्हें एक नया आधुनिक कंपाउंड धनुष प्रदान किया है। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में नवलीन कोच एवन साहू एवं खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के इस दौर में कोई खिलाड़ी यदि तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कड़ी मेहनत करके प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में काम कर रहा है, तो यह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणास्पद भी। नवलीन जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह संदेश देती हैं कि प्रतिबद्धता, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
बीजापुर और कांकेर में कुल 38 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1.75 करोड़ से ज्यादा का था इनाम
बीजापुर और कांकेर जिलों में कुल 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें बीजापुर में 25, जबकि कांकेर में 13 नक्सलियों ने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। यह आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
26 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
कोरिया में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 17 साल की लड़की समेत तीन की मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे तीनों दोस्त
कोरिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चरचा की ओर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे, नेशनल हाईवे-43 पर खरवत चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों सड़क किनारे गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
72 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के आसार, कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
75 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
CM साय ने नवलीन को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग
खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
33 views • 2025-07-22
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगा मानसून,उमस से मिलेगी राहत,अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से 25 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। खासतौर पर 25 से 26 जुलाई के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
118 views • 2025-07-22
Ramakant Shukla
राजधानी समेत कई जिलों में होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक बनी रहेगी वर्षा की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
117 views • 2025-07-21
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 5 दिन इन इलाकों में भारी बारिश के आसार
प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। राजधानी रायपुर में सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की तीव्रता और वितरण बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।
144 views • 2025-07-20
Ramakant Shukla
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर CM साय का तंज, कहा- अभी तो जांच जारी है.....
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के ऐलान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना ही नहीं है। जब सत्ता में थे तो जनता को धोखा दिया, और अब विरोध के नाम पर फिर से आम लोगों को तकलीफ दे रहे हैं। अभी तो जांच शुरू हुई है, आगे और भी कई नाम सामने आएंगे।
51 views • 2025-07-19
Richa Gupta
छत्तीसगढ़: बच्चों की शिक्षा में आएगा बदलाव, प्रदेश में लागू हुई नई युक्तिकरण नीति
प्रदेश में लागू की गई युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) नीति से अब हर कक्षा में शिक्षक होंगे। 10,463 स्कूलों का समायोजन होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी।
95 views • 2025-07-19
Ramakant Shukla
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादी मोर्चे पर मानसून के इस सत्र की पहली बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, कांकेर और बस्तर जिलों की संयुक्त फोर्स द्वारा चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक छह माओवादी मारे जा चुके हैं।
70 views • 2025-07-19
...