इस साल नहीं बढ़ेंगे प्याज-टमाटर के दाम, किचन का बजट रहेगा स्थिर
देश में प्याज उत्पादन जून 2025 को समाप्त चालू फसल वर्ष में 19% बढ़कर 288.77 लाख टन होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय ने पहले अग्रिम अनुमान में यह संभावना जताई है। पिछले वर्ष प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन रहा था।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 08 फरवरी 2025
91
0
...

देश में प्याज उत्पादन जून 2025 को समाप्त चालू फसल वर्ष में 19% बढ़कर 288.77 लाख टन होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय ने पहले अग्रिम अनुमान में यह संभावना जताई है। पिछले वर्ष प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन रहा था। फसल वर्ष जुलाई से जून तक चलता है। मंत्रालय ने फसल वर्ष 2024-25 के लिए बागवानी फसलों का पहला अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी करते हुए कहा कि टमाटर का उत्पादन 1.06% बढ़कर लगभग 215.49 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लगभग 213.23 लाख टन था। आलू काउत्पादन 595.72 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल के आलू उत्पादन स्तर से 25.19 लाख टन अधिक है।

बढ़ जाएगा कुल सब्जी उत्पादन

वर्ष 2024-25 में कुल सब्जी उत्पादन पिछले वर्ष के 2,072.08 लाख टन से बढ़कर 2,145.63 लाख टन होने का अनुमान है। मुख्य रूप से आम, अंगूर और केले के उत्पादन में वृद्धि के कारण वर्ष 2024-25 में फलों का उत्पादन 2.48 लाख टन बढ़कर 1,132.26 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। बागवानी फसलों का उत्पादन 179.37 लाख टन अनुमानित है, जो वर्ष 2023-24 में 176.66 लाख टन से अधिक है। मसालों का उत्पादन 119.96 लाख टन होने का अनुमान है।

लहसुन और हल्दी के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद

लहसुन और हल्दी के उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। वर्ष 2024-25 में देश में कुल बागवानी उत्पादन लगभग 36 करोड़ 20.9 लाख टन होने का अनुमान है, जो वर्ष 2023-24 के अंतिम अनुमान से लगभग 73.42 लाख टन (2.07 प्रतिशत) अधिक है। इस वर्ष सभी बागवानी फसलों की कुल बुवाई रकबा थोड़ा कम होकर 2 करोड़ 88.4 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 2 करोड़ 90.9 लाख हेक्टेयर था।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Business

See all →
Sanjay Purohit
अदाणी पावर ने 600 मेगावाट की विदर्भ स्थित पावर कंपनी का किया अधिग्रहण
कंपनी ने बताया है कि वह 2029-30 तक 30,670 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। यह ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के मिश्रण के माध्यम से अपने बेस-लोड बिजली उत्पादन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है।
12 views • 2025-07-08
Sanjay Purohit
मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट चलाना होगा महंगा, कंपनियां 12% तक बढ़ा सकती हैं बिल
मोबाइल पर बात करना या इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा होने वाला है। साल के आखिर तक कंपनियां मोबाइल के बिल में करीब 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका असर खासकर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो मीडियम या महंगे प्लान लेते हैं।
37 views • 2025-07-08
Sanjay Purohit
भारतीय नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी की तस्वीर क्यों? RBI ने किया खुलासा
भारतीय करेंसी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर एक परिचित दृश्य है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर उनके ही चित्र को क्यों चुना गया? भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जो भारतीय मुद्रा के इतिहास और गांधी जी की तस्वीर के पीछे की वजह को स्पष्ट करते हैं।
69 views • 2025-07-06
Sanjay Purohit
60 करोड़ लोगों पर नजर, नई कंपनी बनाने का तैयारी में अंबानी
देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एक नई कंपनी बनाने की तैयारी में है। इसमें एफएमसीजी बिजनस को रखा जाएगा। यह कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की तरह सीधे तौर पर आरआईएल की सहायक कंपनी होगी।
81 views • 2025-07-03
Richa Gupta
भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया ‘RailOne’ ऐप, यात्रियों को अब सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर
भारतीय रेलवे ने 'RailOne' ऐप लॉन्च किया है, जो टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, खाने की डिलीवरी, शिकायत रजिस्ट्रेशन और R-Wallet जैसी सभी सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध कराएगा। जानिए इसके फीचर्स और फायदे।
99 views • 2025-07-02
Richa Gupta
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली-नोएडा में नई कीमतें लागू
एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली और नोएडा में नई दरें 1 जुलाई से लागू। जानें क्या हैं नए रेट।
82 views • 2025-07-01
Richa Gupta
पायलट बनने का सपना अब होगा साकार, DGCA करेगा RTR परीक्षा का आयोजन
DGCA ने रडियो टेलीफोनी रेस्ट्रिक्टेड (एयरोनॉटिकल) यानी RTR (Aero) परीक्षा के आयोजन की घोषणा की है। यह परीक्षा पायलट बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है और अब भारत में ही आयोजित की जाएगी।
111 views • 2025-06-27
Sanjay Purohit
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के हाथ मिलाने से अब एक ही जगह पेट्रोल-डीजल और CNG मिल सकेगा
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने फ्यूल बेचने के लिए साझेदारी की है। जियो-बीपी अदाणी टोटल गैस के सीएनजी स्टेशंस पर पेट्रोल-डीजल बेचेगा। वहीं, एटीजीएल, जियो-बीपी के स्टेशनों पर सीएनजी डिस्पेंसर लगाएगा। इस समझौते से उपभोक्ताओं को बेहतर ईंधन मिलेगा।
102 views • 2025-06-26
Sanjay Purohit
S&P का भारत पर भरोसा बढ़ा, GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
सामान्य मानसून, कच्चे तेल की कम कीमतों और मौद्रिक नरमी को देखते हुए S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के जीडीपी के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया।
31 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल युद्धविराम से सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से सोना 3,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।
65 views • 2025-06-24
...