वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पेश कर रहे बजट, उद्योगों में मिलेंगी 3 लाख नौकरियां
मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले, बजट 2025-26 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी।


Ramakant Shukla
Created AT: 14 hours ago
28
0

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले, बजट 2025-26 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी।
वित्त मंत्री देवड़ा ने बजट पेश करने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बजट का मुख्य फोकस युवा, महिला, गरीब और किसान पर है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को इस बजट से लाभ मिलेगा।
उद्योगों में मिलेंगी 3 लाख नौकरियां
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में GIS की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग गतिविधियां संचालित की जा रही है। उद्योग के लिए 18 नीतियां लाई गई हैं। इसमें 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
वित्तमंत्री ने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 20 करोड़ 52 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। यह योजना प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम