इस दिन लाड़ली बहनों के खाते में आ सकती हैं 24वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाड़ली बहना योजना 2025 की 24वीं किस्त जल्द ही लाभार्थियों के खाते में आने वाली है। मध्य प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि अब हर माह 15 तारीख तक योजना की राशि भेजी जाएगी। यानी बहनों के खातों में 15 मई तक योजना की 24वीं किस्त आ सकती है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 02 मई 2025
91
0
...

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाड़ली बहना योजना 2025 की 24वीं किस्त जल्द ही लाभार्थियों के खाते में आने वाली है। मध्य प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि अब हर माह 15 तारीख तक योजना की राशि भेजी जाएगी। यानी बहनों के खातों में 15 मई तक योजना की 24वीं किस्त आ सकती है। इस बार फिर 1.27 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए और 25 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि दी जाएगी।

16 अप्रैल को जारी की थी 23वीं किस्त

इससे पहले 16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना की 23वीं किस्त जारी की थी, हितग्राही बहनों के 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रूपए भेजे गए थे। साथ ही सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपए भी वितरित किए गए थे। यह राशि 25 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में भेजी गई थी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
90 डिग्री वाले ओवरब्रिज पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, टेक्निकल फॉल्ट के बाद ही होगा लोकार्पण, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने ऐशबाग ओवरब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में पाए गए तकनीकी खामी को पहले ठीक किया जाएगा और उसके बाद ही ओवरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
11 views • 29 minutes ago
Richa Gupta
भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ शानदार एग्जीक्यूटिव लाउंज, ₹200 में मिलेगा अनलिमिटेड खाना
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू हुआ नया एग्जीक्यूटिव लाउंज। मात्र ₹200 में मिलेगा अनलिमिटेड भोजन, आरामदायक वेटिंग सुविधा, और प्रीमियम सेवाएं।
46 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
MPPSC में निकलेगी बंपर भर्ती, जानें कितने पद और कब शुरू होंगे आवेदन?
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग राज्य में एक बंपर भर्ती अभियान चला रहा है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा के अनुसार दिसंबर 2023 से अब तक 3756 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को अनुशंसा पत्र भेजे जा चुके हैं। 4492 पदों के लिए 75 भर्ती विज्ञापन जारी किए गए थे, जिनके तहत ये उम्मीदवार चुने गए। डॉ. मेहरा ने बताया कि आगामी महीनों में MPPSC के माध्यम से 5562 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आयोग ने कुल 81 भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं, जबकि 5317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं वर्तमान में चल रही हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में अब तक 3756 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं।
73 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम में 27 जून को करेंगे RISE-2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में RISE-2025 कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। यह कॉन्क्लेव नवाचार, स्टार्टअप और शिक्षा में प्रगति को लेकर केंद्रित होगा।
64 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में भोपाल, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, अलीराजपुर और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लगातार या रुक-रुककर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 26 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, अलीराजपुर और बालाघाट जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
101 views • 7 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नासा मिशन में सहभागिता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नासा के अंतरिक्ष मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु को दी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।
107 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री निवास में जुटेंगे प्रदेश भर के सेनानी
मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आज आयोजित होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य राजधानी में होंगे शामिल।
101 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में अक्टूबर से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एलान
मध्यप्रदेश के इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है और अब भोपाल में भी अक्टूबर तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 25 जून को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी।
28 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
अमावस्या पर महाकाल की भस्म आरती – उज्जैन में शिवत्व का अद्वितीय जागरण
उज्जैन — जहां समय भी शिव के चरणों में थमता है, और जहां हर अमावस्या कोई साधारण रात्रि नहीं होती, बल्कि कालजयी महाकाल की शक्ति का जागरण बन जाती है। आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या की ब्रह्मवेला में, जब पूरे विश्व में अंधकार छा जाता है, उस क्षण उज्जैन में प्रकाश फूटता है — भस्म आरती की दिव्यता से।
96 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
भोपाल आर्मी फायरिंग रेंज में ड्रोन से गिरा लोहे का डमी बम, जवान विजय सिंह की मौके पर मौत
भोपाल में आर्मी जवानों की ड्रोन से ट्रेनिंग के दौरान हादसा हो गया। 4 किलो से अधिक वजनी लोहे का एक डमी बम जवान के सिर पर गिर गया। हादसे में जवान गंभीर घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बम ड्रोन से 400 फीट की ऊंचाई से गिरा था।
78 views • 2025-06-25
...