भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री निवास में जुटेंगे प्रदेश भर के सेनानी
मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आज आयोजित होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य राजधानी में होंगे शामिल।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 26 जून 2025
591
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास भोपाल में गुरुवार 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है। प्रदेश में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन में बुधवार 25 जून से कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं, जो 25 जून 2026 तक चलेंगे। प्रदेश में 25 जून को इंदौर में विशेष कार्यक्रम के बाद भोपाल में 26 जून को प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को लोकतांत्रिक इतिहास का काला दौर मानते हुए संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना भी जारी की है।


प्रदेश में जनभागीदारी से होंगी वर्ष भरविविध गतिविधियां


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत विविध गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विभिन्न विभाग कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। आपातकाल की अवधि में नागरिक स्वतंत्रता के व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों के क्षरणऔर व्यापक उत्पीड़न के दौर को लोकतंत्र पर धब्बा माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर अपने कार्यक्षेत्र में मशाल यात्राओं के आगमन पर प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शन के कार्यक्रम करवाएंगे।


देश भर में जाएंगी मशाल यात्राएं


नई दिल्ली से प्रारंभ हो रही छह मशाल यात्राएं देश के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रमों में भारत की लोकतांत्रिक परम्परा और इसके आयामों पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन भी शामिल है। इन गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसम्पर्क विभाग को दायित्व दिया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश में रेडियो आजाद हिंद के माध्यम से आपातकाल और लोकतंत्र तथा संविधान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण करवाया जाएगा। साथ ही संविधान की मूलभावनाओं को अभिव्यक्त करने वाले प्रकाशन भी संस्कृति विभाग द्वारा किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी


संविधान हत्या दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में 26 जून, 2025 को पूर्वान्ह ग्यारह बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों के आगमन पर उनके स्वागत, देश भक्ति के गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है।
42 views • 14 hours ago
Richa Gupta
मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे, अतीत-वर्तमान-भविष्य को साथ लेकर विकास का संकल्प
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अतीत की विरासत, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
101 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
91 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, बर्फीली हवाओं से शीतलहर तेज
मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर की रातें 10 साल में सबसे ठंडी रहीं और पारा पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
40 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मेडिकल कॉलेजों की तेजी से बढ़ रही संख्या,स्टाफ की कमी बनी बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां पर स्टाफ की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रश्न पर जवाब देखते हुए स्वीकार किया कि अभी स्टाफ की कमी है लेकिन भर्ती भी तेजी से चल रही है।
83 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड, भांग से भव्य श्रृंगार; भस्म आरती में महाकाल ने दिए दर्शन
पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
97 views • 18 hours ago
Richa Gupta
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी काचिगुड़ा-मदार स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे 23 दिसंबर 2025 से काचिगुड़ा-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर रही है। ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
94 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
उज्जैन शहर में बनेगा ‘शनि लोक’, 140 करोड़ से निखरेगा विक्रम संवत का उद्गम स्थल
प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन जल्द ही महाकाल लोक के साथ-साथ 'शनि लोक' को लेकर भी विश्व स्तरीय पहचान स्थापित करने वाली है। इसके चलते यहां स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के राज्य सरकार ने 140 करोड़ रुपए की 'शनि लोक निर्माण परियोजना' को मंजूरी दे दी है।
91 views • 18 hours ago
Richa Gupta
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 23 दिसंबर से शुरू होंगे
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। यह चयन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों का शैक्षणिक और शिक्षण मूल्यांकन किया जाएगा।
81 views • 20 hours ago
Richa Gupta
राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18-19 दिसंबर को नरसिंहपुर में
नरसिंहपुर में 18 और 19 दिसंबर को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में श्रमिक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
86 views • 22 hours ago
...