बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ 2028 बनेगा ऐतिहासिक: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की कृपा से इस बार उज्जैन में सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। उज्जैन में तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जायेगा और उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जायेगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
72
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की कृपा से इस बार उज्जैन में सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। उज्जैन में तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जायेगा और उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को उज्जैन में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा आयोजित मिट्टी की गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक मंगलकामना दी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीगणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। रिद्ध‍ि सिद्धि दाता शुभ कार्य को सफल बनाते हैं, इसलिए हर मंगल कार्य के आरंभ में श्रीगणेश की वंदना अनिवार्य समझी गई है। हमारी प्रकृति का यही संदेश है कि घर-घर में मिट्टी के श्रीगणेश हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वदेशी के वातावरण के साथ मिट्टी के गणेश के वितरण का उत्सव मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए आनन्द का उत्सव है। भगवान की कृपा से देश के विकास के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। उज्जैन शहर का निरंतर सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़क निर्माण, चौड़ीकरण आदि कार्यों के साथ शीघ्र ही शहर में फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। पीथमपुर-इंदौर-उज्जैन त‍क मेट्रो ट्रेन भी चलेगी। गोपाल मंदिर चौक का शीघ्र विस्तारीकरण किया जायेगा।


विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने स्वागत भाषण और कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूर्ति वितरण कार्यक्रम में लगभग 300 मिट्टी से बनी मुर्त‍ियों का वितरण शहर की विभिन्न समितियों और संगठनों को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विधायक श्री जैन, महापौर श्री मुकेश ट्टवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल आदि ने आत्मीय स्वागत किया और उन्हें श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में श्री विवेक जोशी, श्री रूप पमनानी, श्री रमेशचंद्र शर्मा, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री विशाल राजोरिया, श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री ओम जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। संचालन श्री जगदीश पांचाल ने किया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा – CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 29 एवं 30 अगस्त को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
10 views • 34 minutes ago
Ramakant Shukla
रीवा-महू स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से होगी शुरू, भोपाल, जबलपुर, कटनी होते हुए चलेगी
यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा रीवा-महू (डॉ. आंबेडकर नगर) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच–पांच फेरे लगाएगी।
51 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
27% आरक्षण पर सभी दलों की सहमति, 13% होल्ड कैंडिडेट्स को एज लिमिट से पहले नौकरी दिलाने की कोशिश
मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने एकमत होकर इस पर सहमति जताई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 13% होल्ड कैंडिडेट्स को एज लिमिट पूरी होने से पहले नियुक्ति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
17 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऋषि पंचमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऋषि पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
72 views • 4 hours ago
Richa Gupta
बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ 2028 बनेगा ऐतिहासिक: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की कृपा से इस बार उज्जैन में सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। उज्जैन में तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जायेगा और उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जायेगी।
72 views • 8 hours ago
Richa Gupta
अयोध्या राम मंदिर में चमका म.प्र. का तांबा, CM यादव ने जताया गर्व
अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर में मध्यप्रदेश का भी योगदान है। यह योगदान इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इसकी जानकारी हाल में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के एमडी श्री संजीव कुमार सिंह ने दी।
81 views • 8 hours ago
Richa Gupta
ओबीसी को 27% आरक्षण देने पर मंथन, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27% आरक्षण लागू करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।
75 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खंडवा, छिंदवाड़ा भीगेंगे, भोपाल-इंदौर में हल्की बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश में एक दिन की राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त से एक बार फिर बारिश की वापसी हो सकती है।
42 views • 9 hours ago
Richa Gupta
MP में दो चरणों में होगी जनगणना: सरकार ने शुरू की तैयारी
मध्य प्रदेश सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए एक हाईपावर स्टेट लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।
103 views • 2025-08-27
Richa Gupta
MP निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव: अब जनता सीधे चुनेगी नगर अध्यक्ष
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा।
108 views • 2025-08-27
...